
नई दिल्ली। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ”फाइटर” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने फिल्म में फाइटर पायलट सरताज गिल की भूमिका निभाई है। अपने किरदार की वजह से इनदिनों सभी करण की तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं। जहां सभी करण सिंह ग्रोवर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं वहीं इंडस्ट्री की सबसे क्यूट आर्टिस्ट अब करण सिंह ग्रोवर का मेकअप करने पहुंची है। इस मेकअप आर्टिस्ट को देखकर आपके चेहरे पर भी 440 वॉल्ट की मुस्कान आ जाएगी। तो चलिए बताते हैं करण सिंह ग्रोवर की इस मेकअप आर्टिस्ट के बारे में…
View this post on Instagram
दरअसल, करण की ये नई मेकअप आर्टिस्ट कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी देवी है। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में लिटिल देवी अपने क्यूट लिटिल अंदाज में पापा करण का मेकअप करती हुई नजर आ रही हैं वहीं पापा करण भी तसल्ली से बैठकर अपनी प्रिंसेस से मेकअप करवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिपाशा कहती हैं- ”पापा इज लाइकिंग, पापा इज वैरी लाइकिंग” और करण मेकअप करवाने के लिए अपना फेस आगे कर देते हैं।
View this post on Instagram
करण और देवी का ये वीडियो बेहद प्यारा है जो एक पिता और बेटी के बीच के प्यारे बॉन्ड को बखूबी बयान करता है। इस वीडियो को देखकर साफ़ पता चलता है कि देवी अभी से ही डैडीज प्रिंसेस है। बहरहाल, इस वीडियो पर कई यूजर्स समेत सेलेब्स भी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। कपल साल 2022 में बेटी देवी के माता-पिता बने थे। बता दें कि बिपाशा बसु फ़िलहाल फिल्मों से दूर अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं।