newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Allu Arjun: ‘इंस्टाग्राम’ भी बना अल्लू अर्जुन का जबड़ा फैन, ऑफिसियल अकाउंट से एक्टर के घर की वीडियो शेयर कर पढ़े तारीफों के कसीदे

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा और अब तो भारत ही नहीं दुनिया भर में अल्लू अर्जुन ने अपना डंका बजा दिया है। जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने अल्लू अर्जुन के घर और पुष्पा 2 के सेट का विजिट किया है।

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री हो या फिर हिंदी, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता से हर कोई वाकिफ है। हर वर्ग में एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। साल 2021 में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल थे। फिल्म को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिली और फिल्म ने तगड़ी कमाई कर डाली। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन के फैन बेस में भी उछाल देखने को मिला। अल्लू अर्जुन का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा और अब तो भारत ही नहीं दुनिया भर में अल्लू अर्जुन ने अपना डंका बजा दिया है। जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने अल्लू अर्जुन के घर और पुष्पा 2 के सेट का विजिट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिसियल हैंडल जिसे 654 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पहले एक्टर के घर के कुछ विजुअल नजर आते हैं। फिर एक्टर घर से निकलते हुए अपने फैंस से मिलते हैं और इसके बाद पुष्पा 2 के सेट पर पहुंचते है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instagram (@instagram)


इंस्टाग्राम ने लिखा- ‘ऐसा लगता है, सेट पर जाने से पहले, अभिनेता अल्लू अर्जुन को एक ठंडी सुबह की ज़रूरत है। भारत में फैंस बाकी दुनिया से अलग हैं। आपको इसे देखना चाहिए। क्योंकि हम इसे समझा नहीं सकते। भारत के हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में प्रवेश करें। यह दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो परिसरों में से एक है और अल्लू अर्जुन की नई एक्शन से भरपूर सीक्वल “पुष्पा 2: द रूल” का घर है। शूटिंग से पहले अपने हीरो से मिलने के इच्छुक प्रशंसकों के लिए स्टूडियो एक नियमित हैंगआउट के रूप में भी काम करता है। अल्लू अर्जुन कहते हैं, ”वे मेरी प्रेरणा में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह उनका प्यार है जो मुझे अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, और मैं उन्हें वास्तव में गौरवान्वित करना चाहता हूं – जैसे, अधिक गौरवान्वित और अधिक गौरवान्वित।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


हालांकि उनका परिवार तीन दशकों से फिल्म उद्योग में है, और अल्लू अर्जुन ने दर्जनों भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। अगर पुष्पा के बारे में कोई एक चीज़ है जो मुझे वास्तव में पसंद है, तो वह उसका कभी हार न मानने वाला चरित्र है।’ आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को हाल ही में फिल्म पुष्प- द राइज में उनके अभिनय के लिए राष्ट्रिय पुरुष्कार से सम्मानित किया गया है।