newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ira Khan and Nupur Shikhare Wedding: दामाद चप्पल में तो बेटी मिनी स्कर्ट में…! शादी के दिन इस हाल में सड़कों पर दिखे आमिर के बेटी-दामाद

Ira Khan and Nupur Shikhare Wedding: ये बात तो सभी जानते हैं कि इरा खान पैपराजी से दूर रहती हैं। मीडिया लाइमलाइट से इरा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अपनी सगाई भी काफी गुप्त तरीके और बिना ताम-झाम के की थी।

नई दिल्ली।आमिर खान की लाडली आयरा खान आज अपने नए जीवन में प्रवेश करने वाली हैं, क्योंकि आज उनकी शादी मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ होने वाली है। दोनों की शादी ताज लैंड्स एंड, बांद्रा में होगी, जो सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच होगी। आज कपल की शादी है लेकिन दोनों को सड़क पर अलग ही अवतार में दिखा गया हैं। लोग शादी के दिन ट्रेडिशनल अवतार में दिखते हैं लेकिन इरा और नुपुर का लुक बिल्कुल इसके विपरीत है। दोनों की शादी से कुछ घंटे पहले तस्वीरें सामने आईं है जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पार्लर के बाहर दिखीं इरा खान

शादी के दिन इरा को पार्लर के बाहर देखा गया। अब जायज सी बात है कि दुल्हन तो पार्लर में सजने के लिए जाएंगी लेकिन इरा पार्लर के बाहर मिनी स्कर्ट-टी शर्ट और टू बी ब्राइड के क्यूट हेयर बैंड में दिखीं। दुल्हनियां का लुक काफी सिंपल था। जबकि नुपुर को भी अपने घर के बाहर स्पॉट किया गया। नुपुर अपने घर के बाहर अपने मां के साथ दिखे..। इस मौके पर उन्होंने सिंपल पैंट शर्ट और ट्रेडिशनल चप्पल पहन रखी थी। दूल्हे का लुक भी काफी सिंपल था। आज दोनों ही दूल्हा-दुल्हन शादी से पहले सादगी से भरे अंदाज में दिखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

देर रात हुई थी मेहंदी

ये बात तो सभी जानते हैं कि इरा खान पैपराजी से दूर रहती हैं। मीडिया लाइमलाइट से इरा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अपनी सगाई भी काफी गुप्त तरीके और बिना ताम-झाम के की थी। इरा और नुपुर की शादी भी बेहद सिंपल मराठी स्टाइल में होने वाली है। दोनों की शादी की रस्में भी देर रात मराठी स्टाइल में हुई थी, जिसकी फोटोज नुपुर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पोस्ट में नुपुर  ने अपनी खुशी भी जाहिर की थी और इरा को दुल्हन बनने के लिए शुभकामनाएं दी थी।