newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood Controversy: क्या अजय देवगन हैं एक धोखेबाज पति ! काजोल से शादी के बाद भी इन अभिनेत्रियों के साथ बनाए संबंध

Bollywood Controversy: अजय को काजोल से प्यार हो गया था और इन दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाते हुए साल 1999 में शादी रचा ली थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल से शादी के बाद भी समय-समय पर अजय का नाम किसी न किसी एक्ट्रेस जुड़ता रहा और उनके अफेयर की ख़बरें सामने आती रहीं।

नई दिल्ली। अजय देवगन हिंदी फिल्म जगत के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखा है। 90 के दशक के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक माने जाने वाले अजय देवगन ने आज तक अपने एक से बढ़कर एक बेहतरीन किरदारों के दम पर लोगों के दिल में खास जगह बना रखी है। अपनी बेमिशाल अदाकारी से अजय देवगन हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर छाने में कामयाब रहे हैं। न जानें कितनी ही लड़कियां बॉलीवुड के सिंघम के लुक्स और एक्शन की दीवानी रही हैं। इस लिस्ट में आम लड़कियां हीं नहीं बल्कि बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत हसीनाओं का नाम भी शामिल है।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत के महज कुछ ही दिनों में सफलता हासिल कर ली थी। इसी दौरान अजय को काजोल से प्यार हो गया था और इन दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाते हुए साल 1999 में शादी रचा ली थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल से शादी के बाद भी समय-समय पर अजय का नाम किसी न किसी एक्ट्रेस जुड़ता रहा और उनके अफेयर की ख़बरें सामने आती रहीं। हालांकि, वक़्त रहते काजोल ने अजय की कमान कस के पकड़ी और अपनी गृहस्थी को बचा लिया। आज दोनों एक खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन हसीनाओं के बारे में जिनके साथ कभी अजय देवगन का नाम जुड़ा था।

1) मनीषा कोइराला

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला को कौन नहीं जानता है। ये एक्ट्रेस भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। बताया जाता है कि अजय ने काजोल के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए मनीषा कोई भी डेट किया था।

2) कंगना रनौत

अजय देवगन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ फ़िल्मी पर्दे पर तो रोमांस कर ही चुके हैं। फैन्स इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी करते थे। कहा जाता है कि ‘वन्स अपॉन इन मुंबई’ फिल्म के दौरान असल जिन्दगी में भी दोनों एक दूसरे को डेट करने लग गए थे। इसकी भनक जब काजोल को लगी तो काजोल ने अजय की क्लास लगा दी थी।

3) काजल अग्रवाल

अजय देवगन और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने ‘सिंघम’ फिल्म में एक साथ काम किया हैं। इसी दौरान दोनों के अफेयर की ख़बरें खूब चर्चा में रहीं थी लेकिन उनका ये कथित अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था।

4) इलियाना डिक्रूज

अजय देवगन के अफेयर की लिस्ट में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का नाम भी शामिल हैं। अजय ने इलियाना के साथ बादशाहों और रेड जैसी फिल्मों में काम किया था। इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान अजय का नाम इलियाना के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि अजय का ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था।