
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। हर उम्र के लोगों में अक्षरा सिंह के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 6.5 मिलियन लोग अक्षरा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो:
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने BFF विशाल राजपूत संग नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षरा सिंह झूले पर बैठी हैं जहां पीछे से विशाल आते हैं और बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह और बादशाह का गाना ”सोलमेट” बज रहा है। वीडियो में विशाल अक्षरा के पास आकर बैठ जाते हैं जिसके बाद अक्षरा प्यार से विशाल के गाल खींचती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि विशाल अक्षरा सिंह के सबसे खास दोस्त हैं। अक्षरा उन्हें अपना BFF कहती हैं। हालांकि, इनदोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को कुछ और कहानी ही बयां करती है। ये दोनों अक्सर साथ में रोमांटिक रील्स पोस्ट करते रहते हैं। अब अक्षरा और विशाल रिलेशनशिप में हैं या नहीं इसकी कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन ये दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त जरूर हैं।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात की जाये तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा के साथ इस फिल्म में तनुश्री और प्रदीप पांडे चिंटू नजर आएंगे।