newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह है क्रिकेट चैंपियन? यामी सिंह ने वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस के इस टैलेंट से उठाया पर्दा

Anjana Singh Video: अंजना सिंह के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से अंजना सिंह की नई फिल्म आने वाली है। अंजना सिंह की इस नई फिल्म का नाम ”बड़े घर की बेटी” है। अंजना सिंह ने अपनी इस फिल्म का अब BTS वीडियो भी शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से अंजना सिंह की नई फिल्म आने वाली है। अंजना सिंह की इस नई फिल्म का नाम ”बड़े घर की बेटी” है। अंजना सिंह ने अपनी इस फिल्म का अब BTS वीडियो भी शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

अंजना सिंह का BTS वीडियो:

अंजना सिंह की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” का बीते दिन बी4यू भोजपुरी पर वर्ल्ड टीवी पर प्रीमियर किया गया था। अब इस फिल्म का एक BTS वीडियो एक्ट्रेस यामी सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में यामी ने लिखा है- ”और यहां अंजना दी बेहतरीन कैच पकड़ती हुईं” बता दें कि इस वीडियो में अंजना सिंह अपनी को-स्टार यामी सिंह और बाकी एक्टर्स के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sandeep Singh (@sandeep_jurno)


बता दें कि अंजना की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” लोगों को खूब पसंद आ रही है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ़ करता हुआ नजर आ रहा है। इस फिल्म में अंजना सिंह ने जहां जेठानी का किरदार अदा किया है वहीं उनकी देवरानी की भूमिका में यामी सिंह नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक बड़े घर से आई हुई अंजना की देवरानी यानि यामी सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने साथ दहेज़ में लाखों रूपये लाई है। इसी दहेज़ के बलबूते यामी घर का कोई काम नहीं करती हैं। इतना ही नहीं इस देवरानी ने जेठानी अंजना और पूरे ससुराल वालों के नाम में दम कर के रखा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अंजना सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस की झोली में अभी ”मेरी बेटी मेरा अभिमान”, ”घर की मालकिन” और एक अनाम फिल्म है जिसकी शूटिंग बनारस में शुरू हो चुकी है।