newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्या दिव्यांका त्रिपाठी की पॉपुलैरिटी से पति को होती है जलन? Identity Crisis से जूझ रहा एक्ट्रेस का पार्टनर!

Vivek Dahiya reacts to being addressed as ‘Divyanka Tripathi ‘s husband’: दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक से ज़्यादा पॉपुलर और बड़ी स्टार हैं। ऐसे में अब विवेक दहिया ने हाल ही में अपना दर्द-ए-दिल साझा किया, जहां उन्होंने बताया कि पत्नी की पॉपुलैरिटी की वजह से उनकी पहचान किस तरह नज़र नहीं आती और वो इससे कैसे डील करते हैं? तो चलिए जानते हैं विस्तार से…

नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं। ऐक्ट्रेस ने पहले ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और फिर ‘ये है मोहब्बतें’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी पेशे से एक एक्टर हैं, हालांकि दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक से ज़्यादा पॉपुलर और बड़ी स्टार हैं। ऐसे में अब विवेक दहिया ने हाल ही में अपना दर्द-ए-दिल साझा किया, जहां उन्होंने बताया कि पत्नी की पॉपुलैरिटी की वजह से उनकी पहचान किस तरह नज़र नहीं आती और वो इससे कैसे डील करते हैं? तो चलिए जानते हैं विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soapbox (@soapboxprelations)

दरअसल, हाल ही में विवेक दहिया ने ई-टाइम्स से बातचीत में बताया कि- “मैं जब दिव्यांका के साथ रिलेशनशिप में आया मुझे तब भी ये बात पता थी कि वो एक बड़ी स्टार हैं। मुझे ये भी पता था कि मैं इंडस्ट्री में नया हूं। मैं इंडस्ट्री का हिस्सा बाद में बना। जब मैंने दिव्यांका को शादी के लिए प्रपोज़ किया था, उसी रात उनकी फ़ैमिली के साथ मीटिंग हुई और हमने इन सभी पहलुओं पर खुलकर बात की थी।”

आगे विवेक कहते हैं कि- “उनके पैरेंट्स ने मेरा इंटरव्यू लिया और पूछा कि अगर फ़्यूचर में मेरी दिव्यांका के साथ तुलना होती है तो मैं इसे कैसे डील करूंगा? मैंने उन्हें सीधा कहा कि मैं कभी भी ख़ुद की तुलना दिव्यांका से नहीं करूंगा, जबतक कि वो ख़ुद की तुलना मुझसे नहीं करती।” विवेक आगे बताते हैं कि- “जिस दिन आप सभी ये सोचने लगेंगे कि मैं दिव्यांका त्रिपाठी का पति हूं और मेरी सिर्फ़ इतनी सू पहचान है उस दिन मेरे इमोशंस पर मेरा कंट्रोल नहीं रहेगा। लेकिन जब तक आप मुझे इज्जत देते हैं, तब तक मैं इस कंपेरिजन को अपने रिश्ते के बीच नहीं आने दूंगा।”

विवेक ने ये भी कहा कि- “कभी-कभी मैं उदास हो जाता हूं फिर मैं ख़ुद को इसमें जलाने के बजाय दिव्यांका से बात करता हूं। मैं उनको अपनी फ़ीलिंग्स बताता हूं, वो मेरी भावनाओं की कदर भी करती हैं।”

बता दें कि विवेक दहिया की दिव्यांका त्रिपाठी से मुलाक़ात सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2016 में मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी।