newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Palak Tiwari: सलमान खान के सेट पर रिवीलिंग कपड़े पहनने की हैं मनाही, पलक तिवारी ने इसके पीछे की बताई सच्चाई

Palak Tiwari: सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने खुलकर बात की हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान के सेट पर महिलाओं को लेकर एक नियम होता हैं। दरअसल, पलक तिवारी ने बताया कि ‘सलमान खान के सेट पर कोई भी लड़की नेकलाइन के ऊपर होनी चाहिए। सभी लड़कियां कवर होनी चाहिए, एक अच्छी लड़की की तरह। पलक ने बताया कि यह नियम उन्होंने ‘अंतिम’ के समय देखा था।

नई दिल्ली। बिजली गर्ल पलक तिवारी इन दिनों काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं। अदाकारा सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के टीजर में पलक तिवारी को देखकर हर कोई उनका फैन हो गया हैं। पलक तिवारी फिल्मों में आने से पहले ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियोज से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में पलक ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान के सेट पर महिलाओं के लिए एक नियम होता हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पलक तिवारी ने बताया सलमान खान के सेट का नियम

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने खुलकर बात की हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान के सेट पर महिलाओं को लेकर एक नियम होता हैं। दरअसल, पलक तिवारी ने बताया कि ‘सलमान खान के सेट पर कोई भी लड़की नेकलाइन के ऊपर होनी चाहिए। सभी लड़कियां कवर होनी चाहिए, एक अच्छी लड़की की तरह। पलक ने बताया कि यह नियम उन्होंने ‘अंतिम’ के समय देखा था, पलक ने महेश मांजरेकर की असिस्टेंट के रूप में काम किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह शर्ट और जॉगर पहन के प्रॉपर ड्रेस पहन कर सेट पर जा रही थी तब उनकी मां ने पूछा कि इतने अच्छे से तैयार होकर कहां जा रही हो तब पलक बोली सलमान सर के सेट पर तब मेरी मां ने कहा बहुत बढ़िया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

क्या हैं इस नियम के पीछे की वजह

पलक तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने सेट पर यह नियम इसलिए रखा हैं क्योंकि “वो एक परंपरावादी हैं… बेशक, वो कहते हैं, ‘जो पहनना है पहनो’। लेकिन वो हमेशा कहते हैं कि ‘मेरी लड़कियों की हमेशा रक्षा होनी चाहिए।’ अगर आसपास आदमी होते हैं, जिन्हें वो (महिलाएं) पर्सनली नहीं जानती हैं तो ये उनका पर्सनल स्पेस नहीं है। वो हर किसी पर भरोसा नहीं करते। वो कहते हैं, ‘लड़की को हमेशा सुरक्षित रहना चाहिए।’