नई दिल्ली। बॉलीवुड के अनुपम खेर (Anupam Kher) कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि सुर्खियों में आ ही जाते हैं। फैंस को उनकी दमदार एक्टिंग से प्यार है और सबसे ज्यादा वो अपनी जिंदादिली से लोगों का दिल जीत लेते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अब उनका एक वीडियो (Anupam Kher Cooking Video)देखकर लग रहा है कि वो एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं। हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि एक्टर ने अपना नया काम जो शुरू कर दिया है, जिससे जलेबी जरूर महंगी होने वाली है। अब वो कैसे है, ये हम आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
जलेबी बनाने में जुटे अनुपम खेर
अनुपम खेर(Anupam Kher Made Jalebi) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शेफ बने दिख रहे हैं। एक्टर हलवाई के साथ मिलकर जलेबी बनाना सीख रहे हैं और और कढ़ाई में छल्लेदार जलेबी(Anupam Kher Made Jalebi) बना रहे हैं। एक्टर ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है और बैकग्राउंड में गाना जलेबी-जलेबी लगाया है। वीडियो में जलेबी बनाते हुए एक्टर काफी खुश लग रहे हैं। कुछ हो या हो लेकिन अब जलेबी जरूर महंगी होने वाली है…। यूजर्स भी वीडियो पर अच्छा खासा रिस्पांस दे रहे है।
View this post on Instagram
यूजर्स को सता रहा डर
यूजर्स को डर सता रहा है कि अगर जलेबी अनुपम जी बनाएंगे तो जलेबी के भाव भी बढ़ जाएंगे और जलेबी बनाने के लिए चाशनी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अब तो लगता है इस में चीनी की चाशनी की भी जरुरत नही सर आप के शुभ हाथ लगते ही ये ऑलरेडी मीठी हो गई है। एक अन्य ने लिखा- खेर साहब सीधा जलेबी बना देते तब भी नाम जलेबी ही रहता और मिठास भी उतनी ही रहती…। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अनुपम जी, जलेबी का रेट बढ़ जाएगा, आप मत बनाओ