newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हाथों में जाम और मदहोश करने वाली अदाएं, हीरामंडी के नये गानें ”तिलस्मी बाहें” में दिखा सोनाक्षी का Never seen before अवतार

Tilasmi Bahein Out: ”तिलस्मी बाहें” के बोल AM Turaz ने लिखे हैं। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा बहुत हीं अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। ये गाना इस वेब सीरीज की कहानी का गेम चेंजर मालूम पड़ता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि ”हीरामंडी” सीरीज का ये अब तक सबसे बड़ा गाना है। तो चलिए बताते हैं इससे जुड़ी और भी जानकारी विस्तार से।

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड सीरीज ”हीरामंडी” का दूसरा गाना ”तिलस्मी बाहें” आज रिलीज कर दिया गया है। ये गाना सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है। इस गानें को खुद संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है और शर्मिष्ठा चटर्जी ने इसे गाया है। वहीं ”तिलस्मी बाहें” के बोल AM Turaz ने लिखे हैं। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा बहुत हीं अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। ये गाना इस वेब सीरीज की कहानी का गेम चेंजर मालूम पड़ता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि ”हीरामंडी” सीरीज का ये अब तक सबसे बड़ा गाना है। तो चलिए बताते हैं इससे जुड़ी और भी जानकारी विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

”तिलस्मी बाहें” हुआ आउट

”हीरामंडी: द डायमंड बाजार” का नया गाना ”तिलस्मी बाहें” रिलीज किया जा चुका है। ये गाना इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार ”फरीदन” पर फिल्माया गया है। इस गाने के वीडियो को देखने के बाद ये कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि सोनाक्षी सिन्हा इस गाने में अपने अब तक के सबसे हसीन अवतार में नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

साड़ी में सोनाक्षी का कातिलाना डांस

इस गाने के वीडियो को देखने के बाद निःसंदेह आप एनिमल के ”जमाल कुंडू” गाने पर लॉर्ड बॉबी (बॉबी देओल) के डांस को भूल जाएंगे। क्योंकि अब साड़ी पहने हाथों में जाम लिए मर्दों के बीच बेधड़क कातिलाना डांस करने फरीदन यानी सोनाक्षी सिन्हा आ गई हैं। इस गाने के वीडियो में सोनाक्षी की अदाओं से नजरे हटाए नहीं हटती है।


हालांकि ये गाना इस फिल्म का गेम चेंजर भी मालुम पड़ता नजर आता है, जिसका हिंट भी इस गाने के वीडियो में ही दिया गया है। मसलन, गाने के अंत में सोनाक्षी सिन्हा अपने सामने की हवेली की बालकनी में खड़ी अदिति राव हैदरी को देखती हैं और उन्हें बेहद शंगीन लुक देती हैं। मानों सोनाक्षी और अदिति ने इस गाने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान किया हो। अब ये खतरनाक प्लान क्या है? ये तो इस वेब सीरीज की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि ”हीरामंडी: द डायमंड बाजार” 1 मई 2024 से Netflix पर स्ट्रीम करेगी।