newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

“जनकपुर जाहिए राम जी बिहाने..”,रिलीज हुआ पवन सिंह का शादी गीत, मिठास से भरा है गाना

Pawan Singh’s wedding song released: इस गाने को राज नंदनी और शालिनी सिंह ने गाया है,जबकि लिरिक्स राकेश राज ने लिखे हैं। गाने को कल रिलीज किया गया था लेकिन आज गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने को 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह सिनेमा के बड़े और पावरफुल स्टार हैं। उनके गाने और फिल्में दोनों ही खूब पसंद की जाती हैं। एक्टर की फिल्म बजरंगी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फैंस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और इसी बीच पवन सिंह फैंस के लिए नया गाना लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस गाने की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाना कौन है और गाने में क्या खास है।

जनकपुर जाहिए राम जी बिहाने- पवन सिंह

पवन सिंह और निधि झा का नया गाना जनकपुर में राम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह और निधि झा की शादी की रस्में हो रहे हैं और दोनों को तेल और हल्दी चढ़ रही हैं। गाने के बोल हैं- जनकपुर जाहिए राम जी बिहाने, लागी हल्दिया तो लगे मुस्काने…जनकपुर जाहिए राम जी बिहाने। गाना बहुत ही प्यारा है, जो किसी की भी शादी के लिए परफेक्ट है। गाने में बिहार और यूपी की संस्कृति का मेल भी देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर गाना बहुत अच्छा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishant Ujjwal (@prashantnishant)


60 हजार के पार पहुंचा गाना

इस गाने को राज नंदनी और शालिनी सिंह ने गाया है,जबकि लिरिक्स राकेश राज ने लिखे हैं। गाने को कल रिलीज किया गया था लेकिन आज गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने को 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने गाने की तारीफ कर लिखा- भाई इस महीने में तो पवन सिंह ने गर्दा मचा दिया गाना पर गाना आ रहा है सुनने वाला थक गया अब। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या खूबसूरत भरी आवाज बा मिठास भरी गायकी बा। एक अन्य ने लिखा- भोजपुरी को विश्व स्तर तक पहुंचाए है..हमारे पावर स्टार पवन सिंह जी।