Connect with us

मनोरंजन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने फिल्म के लिए किया इतने करोड़ की डिमांड, रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा है फीस

Janhvi Kapoor: किस फिल्म और साउथ के किस स्टार के साथ वो फिल्म कर सकती हैं ये तो हम यहां आपको बताएंगे ही साथ ही साथ आपको बता दें जान्हवी कपूर ने साऊथ की फिल्म करने के लिए पैसों की कुछ अधिक डिमांड कर दी है क्या है पूरी खबर हम आपको यहां बताने वाले हैं।

Published

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी कलाकार जान्हवी कपूर से जुड़ी खबर आज हम यहां आपको बताने वाले हैं। जान्हवी कपूर जिनके चाहने वाले कई हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस और बहुत से ऐसे दर्शक हैं जो उनके लुक्स और स्टाइल के दीवाने हैं। जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म मिली बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। जान्हवी कपूर को हमने बॉलीवुड में खूब देखा है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि आने वाले दिनों में हम उन्हें साऊथ की फिल्मों में भी देखने वाले हैं। जी हां कुछ दिन पहले खबर आई थी कि जान्हवी कपूर साऊथ की एक बड़ी फिल्म में दिखने वाली है। किस फिल्म और साउथ के किस स्टार के साथ वो फिल्म कर सकती हैं ये तो हम यहां आपको बताएंगे ही साथ ही साथ आपको बता दें जान्हवी कपूर ने साऊथ की फिल्म करने के लिए पैसों की कुछ अधिक डिमांड कर दी है क्या है पूरी खबर हम आपको यहां बताने वाले हैं।

आपको बता दें हाल ही में ये खबरें आईं थी कि जान्हवी कपूर साऊथ की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ दिखने वाली हैं। जी हां आपको बता दें दक्षिण भाषा एक जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर, एनटीआर 30 जैसी फिल्म में देखने को मिलने वाले हैं। और ऐसी भी खबरें हैं कि उनके साथ बॉलीवुड की अदाकारा जान्हवी कपूर भी दिख सकती हैं।

आपको बता दें बॉलीवुड की एक्ट्रेस की साऊथ फिल्मों में काफी प्रसिद्धि है और लोग इन एक्ट्रेस से प्रेम करते हैं। मृणाल ठाकुर और आलिया भट्ट जैसी अदाकारा को साऊथ के दर्शकों ने खूब प्यार दिया है ऐसे में जान्हवी कपूर को भी साऊथ के दर्शकों को भरपूर प्यार मिल सकता है। ऐसे में अब खबरें ये आ रही हैं कि साऊथ की फिल्म में काम करने के लिए जान्हवी कपूर ने काफी ज्यादा फीस मांगी है।

आपको बता दें सीतारामम की अपार सफलता के बाद मृणाल ठाकुल ने अपनी फीस बढ़ा दी है और वो करीब 1 करोड़ रूपये के आसपास अमाउंट चार्ज कर रही हैं। इसके अलावा पुष्पा फिल्म की अपार सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है और वो करीब 5 करोड़ रूपये के आसपास चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में जो सबसे बड़ा खुलासा है वो ये है कि अब जान्हवी कपूर ने रश्मिका मंदना से भी अधिक रुपयों की डिमांड की है।

अब जान्हवी कपूर ने कितने करोड़ रूपये की डिमांड की है ऐसा कन्फर्म नहीं है लेकिन उन्होंने मेकर्स से 5 करोड़ रूपये से ऊपर की फीस मांगी है। अगर फिल्मों की बात करें तो 2022 में जान्हवी ने गुड लक जेरी और मिली फिल्म में काम किया था इसके अलावा 2023 में वो वरुण धवन के साथ बवाल और मिस्टर एंड मिसेज़ माही फिल्म में दिखने वाली हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement