नई दिल्ली। हसीन मौसम, मुंबई की बारिश और लव ऑफ़ द लाइफ का साथ… जी हां हम बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की बात कर रहे हैं, जो हाल ही में अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं। जान्हवी को मुंबई की बारिश के बीच शिखर पहाड़िया के साथ कार में स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जान्हवी और शिखर के इश्क़ के चर्चे मशहूर हैं। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा जाता है। एक्ट्रेस पिछले दिनों तिरुपति के मंदिर में भी शिखर के साथ पूजा करने पहुंचीं थी।
दरअसल, जान्हवी कपूर बीती रात अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने भाई अर्जुन कपूर के घर से निकलती नजर आईं। अर्जुन कपूर के घर से निकलने के बाद जान्हवी शिखर के साथ एक ही कार में बैठकर रवाना हुईं। जान्हवी और शिखर को अक्सर एक साथ देखा जाता है। सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर कोई बात नहीं की और न ही अपने रिलेशनशिप की कोई पुष्टि की है।
View this post on Instagram
हालांकि, जान्हवी को पिछले दिनों ही तिरुपति मंदिर में शिखर के साथ पूजा करते हुए स्पॉट किया गया था।
इसके अलावे भी शिखर, कपूर परिवार की हर गैदरिंग और फंक्शन में नजर आते हैं। जान्हवी और शिखर कई बार दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं।
View this post on Instagram
जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ के प्रमोशन में बीजी हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जान्हवी के साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे।