मनोरंजन
Janhvi Kapoor: एनटीआर 30 से जान्हवी कपूर का लुक, आरआरआर वाले जूनियर एनटीआर के साथ कर रही हैं काम
Janhvi Kapoor: कुछ खबरों में ये कन्फर्म भी किया गया था कि जान्हवी कपूर ही जूनियर एनटीआर के अपोजिट में फीमेल लीड का किरदार निभाने वाली है। और आज एनटीआर 30 का नया पोस्टर आने के बाद उस खबर की पुष्टि हो गई है। जान्हवी कपूर का नया पोस्टर अब उनकी अपकमिंग फिल्म एनटीआर 30 से बाहर आ गया है। जिसमें जूनियर एनटीआर के साथ नज़र आने वाली हैं।
नई दिल्ली। आज जान्हवी कपूर का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर आज उन्होंने दर्शकों को खुश करने के लिए एक नायाब ट्रीट दी है। NTR 30 से जान्हवी कपूर का लुक बाहर आया है। एनटीआर 30 में जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ अपोजिट में काम करने वाली हैं। काफी समय से जान्हवी कपूर के जूनियर एनटीआर के साथ काम करने को लेकर खबरें चल रही थीं। कुछ खबरों में ये कन्फर्म भी किया गया था कि जान्हवी कपूर ही जूनियर एनटीआर के अपोजिट में फीमेल लीड का किरदार निभाने वाली है। और आज एनटीआर 30 का नया पोस्टर आने के बाद उस खबर की पुष्टि हो गई है। जान्हवी कपूर का नया पोस्टर अब उनकी अपकमिंग फिल्म एनटीआर 30 से बाहर आ गया है। जिसमें जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर के साथ नज़र आने वाली हैं।
JR NTR – JANHVI KAPOOR IN KORATALA SIVA PAN-INDIA PROJECT… #JanhviKapoor to star opposite #JrNTR film, directed by #KoratalaSiva. #NTR30
OFFICIAL ANNOUNCEMENT… pic.twitter.com/JxXICPgc68
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 6, 2023
आपको बता दें तमाम समय इस इस तरह की खबरें चल रही थी कि जान्हवी कपूर ने एनटीआर के साथ काम करने की ख्वाइश जाहिर की है। इसके अलावा एनटीआर 30 फिल्म के निर्देशक कोर्टाला शिवा से भी जान्हवी कपूर की बातचीत चल रही थी और ऐसा माना जा रहा था कि जान्हवी कपूर उनकी अगली फिल्म में दिख सकती हैं। करीब 6 महीनों की मेहनत और कई एक्ट्रेस से बात करने के बाद जान्हवी कपूर को इस किरदार के लिए फाइनल किया गया है।
एनटीआर 30 से जान्हवी कपूर का जो लुक बाहर आया है वो काफी इंटेंस और इमोशनल नज़र आ रहा है। जान्हवी कपूर साड़ी में दिख रही हैं। जिसमें वो किसी पहाड़ी के पास बैठी हुई हैं। पोस्टर के साथ लिखा हुआ है, “तूफ़ान में शान्ति”। और जान्हवी कपूर का रोल भी काफी शांत सा लग रहा है। लेकिन ऐसा भी है कि इस शांत किरदार में बहुत से तूफ़ान भी चल रहे हैं। जान्हवी कपूर ने अब तक जितनी भी फिल्म की हैं उससे हटकर किरदार देखने को मिल रहा है।
जूनियर एनटीआर की शूटिंग करीब 6 से 7 महीने चलने वाली है और इस फिल्म को अप्रैल 2024 में रिलीज़ किया जाएगा। जूनियर एनटीआर, आरआरआर फिल्म करने के करीब 2 साल बाद अब इस फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म से जान्हवी कपूर अपना तेलुगु डेब्यू भी करने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि एनटीआर 30 को एक्शन और इमोशनल लेवल पर मजबूत बनाया जा रहा है। और मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि आरआरआर फिल्म की तरह जूनियर एनटीआर की फिल्म “एनटीआर 30” भी बड़ी हिट साबित होने वाली है।