newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janhvi Kapoor: जान्हवी कर रही मां श्रीदेवी को मिस, लिखा इमोशनल पोस्ट, ‘आज भी हर जगह ढूंढती हूं’

Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया जान्हवी कपूर के इस भावुक पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने रिएक्शन दिया है। अथिया शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, वरुण शर्मा समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर असर कई मौकों पर अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को मिस को करती है। मां के पांच साल गुजर जाने के बाद भी जान्हवी आज भी याद करती है। इसी क्रम में एक बार फिर एक्ट्रेस को अपनी मां की याद आई है। जान्हवी कपूर ने  मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मां श्री देवी के साथ फोटो साझा की है। साथ ही जान्हवी ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में जान्हवी ने बताया की वो अपनी मां का आज भी बहुत मिस करती है और हर जगह महसूस करती है। वहीं जान्हवी कपूर के इस भावुक पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर जमकर रिएक्शन भी दे रहे है।

अपने पोस्ट में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने लिखा, ”मां मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं। मैं वह सब कुछ करती हूं जिससे मुझे उम्मीद है कि मैं आपको गौरवान्वित महसूस हो। मेरा सबकुछ आप से ही शुरू और खत्म होता है।” बता दें कि इसी शुक्रवार 24 फरवरी को श्रीदेवी की पांचवी पुण्यतिथि है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वहीं सोशल मीडिया जान्हवी कपूर के इस भावुक पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने रिएक्शन दिया है। अथिया शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, वरुण शर्मा समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि 24 फरवरी साल 2018 को अभिनेत्री श्रीदेवी दुबई में अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां सुबह होटल के बाथटब में 54 साल की अभिनेत्री मृत पाई गई थी। अचानक से उनकी निधन की खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर छा गई थी। हर किसी को यकीन करना मुश्किल हो पा रहा था कि दिग्गज एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रही।

वहीं जान्हवी कपूर की अपकिंग मूवी की बात करे तो वो मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देगी। इस फिल्म में राजकुमार उनके अपोजिट होंगे। इससे पहले जान्हवी गुड लक जैरी में नजर आई थी। बता दें कि उन्होंने फिल्म धड़के से बॉलीवुड में कदम रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)