newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big Boss OTT 2: जद हदीद ने आकांक्षा को छुआ ऐसे कि uncomfortable हुई एक्ट्रेस, लोगों ने लगाई क्लास,कहा- ‘बेशर्म, घटिया…’

Big Boss OTT 2: शो में जद की हरकतें देखकर ऐसा लगता है कि वो मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी को पसंद करते हैं। हाल ही में जद हदीद को कैमरे में कैप्चर किया गया था।

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ शुरू हो चुका है और लोग इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन इन दिनों घर के अंदर मौजूद मॉडल जद हदीद ने किया कुछ ऐसा कि शो के फैंस खासे नाराज नजर आए। शो में जद की हरकतें देखकर ऐसा लगता है कि वो मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी को पसंद करते हैं। हाल ही में जद हदीद को कैमरे में कैप्चर किया गया था। हदीद की इस वीडियो क्लिप में वो आकांक्षा के साथ कोजी होने की कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहे थे। हफ्ते की शुरुआत में ही उन्होंने लाइव फीड में आकांक्षा को इस तरह से छुआ कि वो असहज हो गईं। अब इस क्लिप को देखकर दर्शक जद हदीद की बुरी तरह से क्लास लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इस हफ्ते के लाइव फीड के एक वीडियो क्लिप में जद हदीद और आकांक्षा पुरी बाकि लोगों के साथ गार्डन एरिया में नजर आ रहे हैं। आकांक्षा जद से बात कर रही थी कि तभी जद ने अचानक से उन्हें अपनी बाहों में जकड़ लिया और अपने पास खिंच लिया। आकांक्षा जद हदीद की पकड़ से छूटने की कोशिश करती हैं और अपने चेहरे को दूसरी तरफ घुमा लेती हैं। आकांक्षा पुरी जद हदीद से साफ़ कहती हैं- ‘ऐसा मत करो।’ वह पूछते हैं, ‘क्यों?’ वह कहती हैं, ‘पता नहीं, मुझे छूना इतना पसंद नहीं है। जद इसके बाद आकांक्षा के चेहरे की तरफ देखते हैं।

जद हदीद की इस हरकत को देखकर बिग बॉस ओटीटी 2 के फैंस नाराज हो गए हैं। उन्होंने जद हदीद की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही फैंस ने आकांक्षा के क्लियर कट बिहेवियर की तारीफ़ भी की। एक फैन ने लिखा- ‘आकांक्षा तुमने बहुत अच्छा किया जो वहीं से रोक दिया।’ दूसरे ने लिखा- ‘बहुत अच्छी आकांक्षा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

एक ने लिखा- ‘जद हदीद एक ढोंगी और अनपढ़ की तरह क्यों करता है? आकांशा पुरी और जिया शंकर जैसी लड़कियों को कुछ सीमाएं तय करने की जरूरत है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

एक ने लिखा, ‘हां, आप किसी को उसकी इजाजत के बिना ऐसे कैसे छू सकते हैं। जद तो आकांक्षा के पीछे कुछ ज्यादा ही पागल है। असल में वह हर किसी के साथ फ्लर्ट कर रहा है।’