newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathaan: पकड़ा गया ‘पठान’ का एक और झूठ!, दूसरा गाना ‘अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस’ का निकाला कॉपी, यूजर्स ने दिए सबूत

Pathaan: फिल्म के म्यूजिक कंपोजर विशाल और शेखर पर गाना की धुन चोरी करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि झूमो जो पठान गाना कॉपी है। बताया जा रहा है कि आज से 10 साल पहले आई फिल्म अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस के गाने ‘कर्म की तलवार’ से इसकी धुन और बोल चुराए गए है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर लगातार विवादों में घिरे हुए है। पहले फिल्म के नाम को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फिल्म के पहला सॉन्ग बेशरम रंग को लेकर घमासान अभी तक जारी है। गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के केसरिया रंग की बिकनी को लेकर देशभर में सांधु संतों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कई राज्यों में शाहरुख और दीपिका के पुतले भी जलाए गए। इसके अलावा फिल्म को रिलीज नहीं किए जाने की धमकी दी जा रही है। इन्हीं सब विवादों के बीच फिल्म पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ कल रिलीज किया गया। गाने के रिलीज होते है लोगों ने झूमो जो पठान को काफी बार देखा। लेकिन गाने के रिलीज होते ही एक और विवादों खड़ा हो गया है। दरअसल फिल्म का दूसरा गाना पर चोरी करने का आरोप लगा है।

फिल्म के म्यूजिक कंपोजर विशाल और शेखर पर गाना की धुन चोरी करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि झूमो जो पठान गाना कॉपी है। बताया जा रहा है कि आज से 10 साल पहले आई फिल्म अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस के गाने ‘कर्म की तलवार’ से इसकी धुन और बोल चुराए गए है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है, जबकि झूमो जो पठान को अरिजीत सिंह ने गाया है। बता दें कि फिल्म के पहले गाने पर भी चोरी करने का आरोप लग चुका है।

सोशल मीडिया यूजर अब इस गाने को लेकर शाहरुख खान और म्यूजिक कंपोजर की खिंचाई कर रहे है। लोगों फिल्म पठान को फिर से ट्रोल कर रहे है। गौर करें तो दोनों ही गाने में समानताएं दिख रही है फिर चाहे गाने की धुन हो या फिर गाने के बोल। काफी हद तक दोनों सॉन्ग में एक जैसी ही लग रही है।

बता दें कि 22 दिसंबर को ही फिल्म पठान का दूसरा गाना रिलीज किया। गाने को अबतक 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।