
नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक विश्वनाथ का गुरुवार की रात निधन हो गया है। उनके निधन से जहां साऊथ इंडस्ट्री दुखी वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी शोक में है। विश्वनाथ मुख्यतः तेलुगु भाषा की फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं। इसके अलावा हिंदी भाषा में भी उन्होंने ईश्वर, जाग उठा इंसान और संगीत जैसी फिल्में दी हैं। विश्वनाथ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। विश्वनाथ सिर्फ निर्देशन के लिए ही नहीं बल्कि कमाल के अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। आज उनके जाने से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री दुखी है और इंडस्ट्री को आज एक बड़ा नुकसान हुआ है। विश्वनाथ के देहांत के बाद तमाम स्टार और कलाकर ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।
Saddened by the demise of legendary director K Vishwanath garu. He was a great inspiration for many directors. Prayers and strength to the family. ?#RIPKViswanathGaru pic.twitter.com/XYA3YadTmH
— SurenderReddy (@DirSurender) February 3, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सुपरस्टार चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने भी विश्वनाथ के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। के विश्वनाथ लम्बे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। ख़ास बात ये है कि 2 फरवरो 1980 को उनकी चर्चित फिल्म शङ्करभरणम रिलीज़ हुई थी और उनका देहांत भी 2 फरवरी को हुआ है। कर्नाटक और केरल के सिनेमाघरों में ये फिल्म कई हफ़्तों तक चली थी। इस फिल्म को आलोचकों की तरफ से तारीफ़ और बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल हुई थी।
Annayya #Chiranjeevi garu tells the Greatness of #KVishwanath garu and Bonding with Him@KChiruTweets Pays tribute to Legendary Director #Vishwanath garu at His Home #MegastarChiranjeevi #RIPKVishwanath ?#RIPVishwanathGaru pic.twitter.com/vq9gh96hLW
— Chiranjeevi Army (@chiranjeeviarmy) February 3, 2023
के विश्वनाथ ने 4 नेशनल अवार्ड अपने नाम किया इसके अलावा पद्म श्री, दादा साहब फाल्के अवार्ड और 10 फिल्मफेयर अवार्ड से भी इन्हें नवाज़ा जा चुका है। स्वाति किरणम, स्वर्ण कमलम और स्वराभिषेकम फिल्म से इन्हें जाना जाता है। के विश्वनाथ को श्रद्धांजलि देते हुए विभिन्न कलाकारों और निदेशकों ने क्या कुछ कहा है यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।
एस एस राजामौली ने विश्वनाथ के लिए लिखा है, “अगर दुनिया में कोई पूछे कि आपके तेलुगु सिनेमा की महानता क्या है तो हमें K मिलेगा। हम गर्व से कहेंगे कि विश्वनाथ गरु है। तेलुगु सिनेमा और आर्ट पर सामान्य रूप से आपके हस्ताक्षर हमेशा के लिए चमकेंगे। सर आपने सिनेमा व्याकरण में जो सबक सिखाया उसके हम ऋणी है।
తెలుగు సినిమా ఖ్యాతిని ఖండాంతరాలుగా వ్యాపింపజేసిన వారిలో విశ్వనాధ్ గారిది ఉన్నతమైన స్థానం. శంకరాభరణం, సాగర సంగమం లాంటి ఎన్నో అపురూపమైన చిత్రాలని అందించారు. ఆయన లేని లోటు ఎన్నటికీ తీరనిది. వారి కుటుంబానికి నా ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తూ ఆయన ఆత్మకి శాంతి చేకూరాలనుకుంటున్నాను. pic.twitter.com/3Ub8BwZQ88
— Jr NTR (@tarak9999) February 2, 2023
वहीं जूनियर एनटीआर लिखते हैं, “विश्वनाथ, तेलुगु सिनेमा के इतिहास में काफी ऊपर स्थान रखते हैं। उन्होंने कई अतुलनीय फिल्में दी हैं। उनकी कमी पूरी नहीं होगी। मेरा और उनके परिवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
Saddened by the passing away of Shri K. Viswanath Garu. He was a stalwart of the cinema world, distinguishing himself as a creative and multifaceted director. His films covered various genres and enthralled audiences for decades. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2023
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी विश्वनाथ जी की फिल्मों को याद किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
We have lost a legend!
K Vishwanath Garu.. You will always remain immortal in all our hearts and in art.May his beautiful soul rest in peace?
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) February 3, 2023
राम चरण ने लिखा है कि हमने लीजेंड को खो दिया है। उन्होंने लिखा “आप हमेशा हमारे दिलों में अपनी कला के जरिए जिन्दा रहेंगे।”
K. Vishwanath Ji you taught me so much, being on set with you during Eeshwar was like being in a temple…
RIP My Guru ? pic.twitter.com/vmqfhbZORx— Anil Kapoor (@AnilKapoor) February 2, 2023
अनिल कपूर ने भी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की है और लिखा है आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया। आपके साथ सेट पर रहना ऐसा लगता है जैसे ईश्वर के साथ मंदिर में रहना।
Sad to hear about the passing of legendary filmmaker K Vishwanath Garu. His remarkable movies in his glorious career will always be remembered.? My deepest condolences to his family and admirers. #OmShanti ? #VishwanathGaru pic.twitter.com/2Pjr7nJVO4
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) February 3, 2023
निदेशक मधुर भंडारकर ने लिखा है, फिल्मकार विश्वनाथ जी के देहांत की खबर सुनकर दुःख हुआ। उनकी यादगार फिल्में हमेशा याद राखी जाएंगे। मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजली।