newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काजल राघवानी और रानी चटर्जी ने इस वीडियो से जीता दिल, देवरानी-जेठानी का ऐसा प्यार नहीं देखा होगा आपने?

Rani Chatterjee-Kajal Raghwani Bhojpuri song Devrani Jethani Ke Pyaar Release: रानी चटर्जी और काजल राघवानी जल्द ही एक साथ भोजपुरी फिल्म ”बड़की बहू छोटकी बहू” में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और अब इस फिल्म का दूसरा गाना ”देवरानी जेठानी के प्यार” भी रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। रानी चटर्जी और काजल राघवानी भोजपुरी जगत की धाकड़ अभिनेत्रियों में से एक हैं। दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इन दोनों ही हसीनाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। ऐसे में इस बार ये दोनों ही हसीनाएं एक ही साथ नजर आने वाली हैं। रानी चटर्जी और काजल राघवानी जल्द ही एक साथ भोजपुरी फिल्म ”बड़की बहू छोटकी बहू” में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और अब इस फिल्म का दूसरा गाना ”देवरानी जेठानी के प्यार” भी रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

रिलीज हुआ गाना:

रानी चटर्जी और काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म ”बड़की बहू छोटकी बहू” का दूसरा गाना ”देवरानी जेठानी के प्यार” फाइनली रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रानी और काजल जो कि एक-दूसरे की देवरानी जेठानी हैं, वो एक दूसरे से मिलने और बात करने के लिए क्या-क्या जतन करती हुई नजर आ रही हैं।

गाने के वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानों घर का बंटवारा तो कर दिया गया है लेकिन वो इन देवरानी-जेठानी के मन को नहीं बांट पाए हैं। तभी तो घर के बीचो-बीच बनी बंटवारे की दीवार में भी छेद कर इन देवरानी और जेठानी ने एक-दूसरे से बात करने का रास्ता निकाल ही लिया। अब इनका ये प्यार फिल्म में और किस तरह से सामने आता है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

बता दें कि ”देवरानी जेठानी के प्यार (Devrani Jethani Ke Pyaar)” गाने को Enterr10 Rangeela के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को ओम झा ने गाया है। गाने का म्यूजिक भी ओम झा ने दिया है जबकि इस गाने के बोल अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म ”बड़की बहू छुटकी बहू” का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है जबकि इस फिल्म का निर्माण मंजुल ठाकुर, विनय सिंह और मोनिका सिंह ने मिलकर किया है।