newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काजल राघवानी और पंचायत के विनोद का खट्टा-मीठा रोमांस, रिलीज किया नया गाना सूगा

Kajal Raghavani new song: गाना रोमांटिक और बहुत प्यारा है। गाने के लिरिक्स अभिषेक ठाकुर ने लिखे हैं और गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने को फैंस का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- हे भगवान कब से इंतज़ार करो इस गाने का….वाह वाह मजा आज्ञा सुन के..लव यू मेरी क्वीन

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सिनेमा की सबसे क्यूट एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की फिल्में पारिवारिक होती हैं और बड़े से लेकर बच्चे तक काजल की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। इन दिनों काजल अपनी लेटेस्ट फिल्म भौजी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 15 और 16 फरवरी को B4U भोजपुरी चैनल पर रिलीज हो चुकी है लेकिन इसी के साथ काजल का नया गाना सोशल मीडिया पर छा गया है क्योंकि एक्ट्रेस पंचायत के विनोद के साथ रोमांस जो कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।

रोमांटिक है फिल्म का गाना

काजल राघवानी और अशोक पाठक का नया गाना सूगा रिलीज हो चुका है जिसमें पति-पत्नी की मीठी नोक-झोंक देखन को मिल रही है। गानें में काजल अशोक से नाराज है क्योंकि वो 4 महीने से घर नहीं आए थे और उन्होंने होली भी अकेले ही मनानी पड़ी थी लेकिन अशोक उनको मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और प्यार से उन्हें मना रहे हैं। सॉन्ग सूगा के बोल भी बहुत प्यारे हैं जिसमें वो काजल को दिल का सूगा, गुलाब जामुन कहकर बुला रहे हैं और विदेश में काम करने की मजबूरी भी बता रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


फैंस को अच्छा लगा गाना

गाना रोमांटिक और बहुत प्यारा है। गाने के लिरिक्स अभिषेक ठाकुर ने लिखे हैं और गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने को फैंस का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- हे भगवान कब से इंतज़ार करो इस गाने का….वाह वाह मजा आज्ञा सुन के..लव यू मेरी क्वीन। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अशोक पाठक हमेशा कमाल के हैं और काजल राघवानी बेहद कमाल की हैं। एक अन्य ने लिखा- अरे गजब सुग्गा बहुत ही गजब का गाना आया है एकदम पूरा भोजपुरी अंदाज बिना अश्लीलता के।