
नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हर उम्र के लोगों में काजल के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। काजल भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। काजल राघवानी को इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिये अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।
View this post on Instagram
काजल ने फैंस को दिया सरप्राइज:
काजल राघवानी ने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज देकर उनका दिल एकदम खुश कर दिया है। जी हां, काजल ने फैंस के साथ अपनी अगली फिल्म की रिलीज से जुड़ी डिटेल शेयर की है। काजल राघवानी ने अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म ”सास नंबरी बहू दस नंबरी” का एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस और व्यूअर्स को बताया कि उनकी इस फिल्म का आज यानी 8 जून, शनिवार को शाम 6 बजे भोजपुरी सिनेमा पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा।
View this post on Instagram
बता दें कि भोजपुरी फिल्म ”सास नंबरी बहू दस नंबरी” में काजल राघवानी के अलावा रितेश उपाध्याय, किरण यादव, मनोज टाइगर, रिंकू भारती, स्वीटी सिंह राजपूत, राम नरेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, संगीता राय, प्रेम दुबे, पुष्पेंद्र राय, कुणाल कुमार, रागिनी यादव जैसे कलाकार मौजूद हैं। इस फिल्म के निर्माता मोनिका सिंह, मंजुल ठाकुर और विनय सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन हैं, जबकि कहानी मंजुल ठाकुर ने लिखी हैं।
इस फिल्म का स्क्रीनप्ले मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी ने मिलकर लिखा है। जबकि डायलॉग अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म के गीत अरबिंद तिवारी और प्यारेलाल यादव ने मिलकर लिखे हैं वहीं इस फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है।