newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लाल सूट में काजल राघवानी की कातिल अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, एक्ट्रेस के साथ हुआ ये खूबसूरत इत्तेफ़ाक़

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर आप भी अपने होश खो बैठेंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में खास।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। काजल राघवानी के नाम का भोजपुरी जगत में डंका बजता है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर आप भी अपने होश खो बैठेंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में खास।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

काजल राघवानी की लेटेस्ट तस्वीर:

काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजल राघवानी सुर्ख लाल रंग का सूट पहने बेहद हसीन नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने खुले बाल, स्मोकी आईज और न्यूड शेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस की खूबसूरती वाकई देखते बन रही है। तस्वीरों में काजल लाल रंग का ही कप पकड़े कॉफ़ी पीती भी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”क्या इत्तेफाक है! रेड ड्रेस और रेड कॉफ़ी मग” एक्ट्रेस की खूबसूरती पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


जैसा कि आप जानते हैं इन दिनों काजल राघवानी खेसारी यादव के साथ अपने रिलेशनशिप पर किये गए खुलासों को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन नए-नए खुलासे कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ अपने ब्रेकअप की असली वजहों का भी खुलासा किया और बताया कि उनका और खेसारी का पांच साल का रिलेशनशिप था। काजल ने खेसारी पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही काजल राघवानी ने खेसारी यादव को लेकर बताया कि वो कई सारी लड़कियों से बात करते हैं।