
नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। यूपी-बिहार में काजल राघवानी के नाम डंका बजता है। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। काजल राघवानी को आज तक आप सिर्फ फिल्मों और वीडियोज में एक्टिंग करते हुए देखते आये हैं। लेकिन अब काजल सिंगिंग की दुनिया में भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने माता रानी के लोकप्रिय भजन ”Aigiri Nandini” का कवर वर्जन गाया था। अब एक बार फिर एक्ट्रेस का एक और गाना रिलीज किया जा चुका है तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
View this post on Instagram
काजल का नया गाना:
काजल राघवानी का नया गाना ”निमिया” रिलीज किया जा चुका है। एक्ट्रेस का ये गाना भी माता रानी का ही भजन है जिसे एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल ”काजल राघवानी ब्लॉग” से अपलोड किया है। इस गाने के बोल हैं ”निमिया के डलिया, झूले शीतला मैया न” इस गाने को काजल के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की सिंगिंग के इस हुनर का फैंस ने दिल खोलकर स्वागत किया है।
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले काजल राघवानी ने माता रानी के लोकप्रिय भजन ”Aigiri Nandini” का कवर वर्जन गाया था। जिसे जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग काजल के सिंगिंग स्किल्स की बेहद तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ”गजब संस्कृति श्लोक पर इतनी अच्छी पकड़ शानदार माता स्तुति जय हो।”
एक यूजर ने लिखा- ”काजल जी अपने बहुत अच्छा कोशिश किया है। उम्मीद है इस नवरात्रि और भी अच्छे भजन सुनने को मिलेंगे आपके।” एक दूसरे यूजर ने लिखा- ”बहुत अच्छा गाया है आपने, आप अभिनय तो अच्छा करती ही हैं, साथ में अच्छी गायक भी हैं। ऐसे ही आगे बढ़ते रहिये।” इसी तरह कई अन्य यूजर भी कमेंट सेक्शन में काजल की सिंगिंग की तारीफ़ करते हुए नजर आ रहे हैं।