
नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। काजल के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार नजर आते हैं। भोजपुरी जगत में काजल के नाम का डंका बजता है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल राघवानी के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए गाने की घोषणा कर दी है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास?
View this post on Instagram
काजल राघवानी का नया गाना?
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने फैंस को अपने नए गाने से जबरदस्त सरप्राइज दिया है। इस गाने का नाम ”सुगा” है जिसका पोस्टर भी एक्ट्रेस ने शेयर कर दिया है। गाने के पोस्टर में काजल राघवानी गुस्से में हाथों में चप्पल उठाये नजर आ रही हैं वहीं उनके पार्टनर सामने डरे-सहमे से दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
पोस्टर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”एक रोमांचक संगीत अनुभव के लिए तैयार हो जाइए! (सुगा) का पोस्टर अब रिलीज़ हो गया है, और पूरा गाना 21 फरवरी को रिलीज़ होगा! अविस्मरणीय ट्रैक के लिए बने रहें।” बता दें कि ये गाना 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
इस गाने मे काजल राघवानी के साथ अशोक पाठक नजर आ रहे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक अभिषेक ठाकुर ने दिए हैं। काजल के फैंस उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भौजी, दुल्हन और दहेज और मुनिया जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी।