
नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फैंस भी उनकी नई पोस्ट और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी ने अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है। इस वीडियो में काजल सुर्ख लाल साड़ी में बिलकुल नई-नवेली दुल्हन नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!
View this post on Instagram
काजल राघवानी की लेटेस्ट वीडियो:
काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शूटिंग के सेट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में काजल लाल जड़ी वाले हैवी साड़ी में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ गोल्डन झुमके और गोल्डन नेकलेस को एक्ट्रेस ने पेयर किया है। लम्बे बालों में सिंदूर और मंगलसूत्र काजल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। काजल की नोजपिन उनकी खूबसूरती को इन्हैंस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बिंदी और रेड लिप्सिटक से काजल ने अपना लुक कंप्लीट किया है।
View this post on Instagram
काजल की इस वीडियो को अब फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस वीडियो में ”पापा बन जइहा” गाने पर रील बना रही हैं। इस रील को शेयर कर एक्ट्रेस ने गाने की लाइन- ”आहो राजा , आहो राजा… गोदी में बबुआ खेलइह, आहो राजा।” को अपने कैप्शन में लिखा है। अब एक्ट्रेस की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और नेटिजंस भी इस पर जमकर हार्ट इमोजी भेजते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी का नया गाना ”सुग्गा” रिलीज किया गया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक अभिषेक ठाकुर ने दिए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भौजी, दुल्हन और दहेज और मुनिया जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी।