
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने दम पर भोजपुरी सिनेमा में जगह बनाई है और आज उन्हें बच्चा-बच्चा जानता हैं। एक्ट्रेस के गाने, फिल्में और सोशल मीडिया पोस्ट तहलका मचाते हैं। हाल में उनका लेटेस्ट गाना “परफ्यूम लगाके साड़ी में” रिलीज हुआ है, जिसे बहुत सराहा जा रहा है लेकिन इसी बीच काजल की दिल खुश कर देने वाली वीडियो सामने आई है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या खास पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
चिड़िया के बच्चे की बचाई जान
ये बात तो सभी जानते हैं कि काजल राघवानी पशु प्रेमी हैं और हर पशुओं की मदद करने का एक मौका नहीं छोड़ती। वो अक्सर पशुओं की मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं और लोगों से भी मदद करने की अपील करती हैं। अब काजल को छोटा सा चिड़िया का बच्चा मिला है,जो उड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन उड़ नहीं पा रहा है। काजल वीडियो में कह रही हैं कि बच्चा अपनी मां से अलग हो गया है और अब इसकी मां को कहां ढूंढे। एक्ट्रेस चिड़िया के बच्चे को छोटे से पेड़ पर अपने हाथों से बैठा देती हैं।
View this post on Instagram
लिखा प्यारा सा पोस्ट
प्यारी सी वीडियो को पोस्ट कर काजल ने लिखा- प्रेम और वफादारी और कृतज्ञता महसूस करने में सक्षम होना,तो जानवर, मनुष्यों से ज्यादा बेहतर हैं। सभी लोग काजल के इस काम की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप दिल से कितनी मासूम हैं..किसी का भी बुरा होता नहीं देख पाती। एक दूसरे यूजर ने लिखा- गांव में इस पक्षी को पंडुक कहते हैं..हमारे यहां बहुत होता है ये। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या काम किया है आपने..दिल खुश हो गया।