newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मां के बहुत करीब हैं काजल राघवानी, बर्थडे पर खास तरीके से किया विश

Kajal Raghwani mother birthday: काजल राघवानी का पोस्ट देखकर फैंस भी मां को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माँ। एक दूसरे यूजर ने लिखा- माँ के लिए परफेक्ट गाना:- कितनी अच्छी है, कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है ओ मां… जन्मदिन मुबारक हो माँ।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस, पशु प्रेम और भोली सुरत किसी का भी दिल जीत सकती हैं। एक्ट्रेस की दो फिल्मों अमीरों का दहेज, दहेज और दुल्हन यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों को फैंस का अच्छा-खासा प्यार मिल रहा है। काजल अपनी फिल्मों के लिए तो जानी जाती हैं लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मां को लेकर जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लिए खुशियों की दुआ की है, तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो

काजल राघवानी अपनी मां के बहुत करीब हैं और मौका मिलने पर वो हमेशा उनके साथ समय बिताती है और फोटोज भी पोस्ट करती हैं। आज एक्ट्रेस की मां का जन्मदिन हैं और उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा-“जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं माँ.. ! मैं आपसे शब्दों से ज्यादा प्यार करती हूँ। आप सबसे अद्भुत माँ हैं – इतनी दयालु, देखभाल करने वाली और प्रेरणादायक। मेरी मार्गदर्शक ज्योति बनने और मुझे जीवन के बहुमूल्य सबक सिखाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


सौतेली सास की सौतेली बहू

काजल राघवानी का पोस्ट देखकर फैंस भी मां को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माँ। एक दूसरे यूजर ने लिखा- माँ के लिए परफेक्ट गाना:- कितनी अच्छी है, कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है ओ मां… जन्मदिन मुबारक हो माँ। एक अन्य ने लिखा- वाह मां बेटी की जोड़ी को किसी की नजर न लगे। काम की बात करें तो  इन दिनों एक्ट्रेस बड़की दीदी नाम की फिल्मी शूट कर रही हैं और इसके साथ ही बैक टू बैक गाने कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ”भईस चरवा रे भईस चरवा और लड़का ना चाही डिफेंडर वाला रिलीज किया था।