newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दीपक लेकर काजल राघवानी ने की भगवान शिव की आरती, माथे पर लगाया त्रिपुंड

Kajal Raghwani performed Lord Shiva aarti: एक दूसरे यूजर ने लिखा- हर हर महादेव..भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। एक अन्य ने लिखा- आरती देखकर मन को सुकून मिल गया है। काम की बात करें तो काजल इन दिनों ”पति तंग बीवी दबंग” नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले वो अमीरों का दहेज नाम की फिल्म कर रही थी

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सिनेमा की सबसे क्यूट एक्ट्रेस हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फिल्म या गाने रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में काजल और अशोक पाठक का नया गाना सूगा रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन इसी बीच काजल राघवानी की ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देखकर फैंस हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि काजल के लेटेस्ट वीडियो में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simran Nonia (@nonia.simran)


शिव आरती करती काजल राघवानी

काजल राघवानी की एक फैन ने काजल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शिव जी के मंदिर में दिख रही हैं और बाबा भोलेनाथ की आरती कर रही हैं। एक्ट्रेस के साथ मंदिर के पुजारी भी दिख रहे हैं और काजल की बाबा की आरती करने में मदद कर रहे हैँ। इस मौके पर काजल ने अपने माथे पर चंदन का त्रिपुंड भी बना रखा है। काजल का वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो एक्ट्रेस का धार्मिक अवतार देखकर काफी खुश हैं। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा- बहुत ही मोहक और परम्परिक भजन….मुझे दास बना कर रख लेना..।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


फैंस ने लगाए हर-हर महादेव के नारे

एक दूसरे यूजर ने लिखा- हर हर महादेव..भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। एक अन्य ने लिखा- आरती देखकर मन को सुकून मिल गया है। काम की बात करें तो काजल इन दिनों ”पति तंग बीवी दबंग” नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले वो अमीरों का दहेज नाम की फिल्म कर रही थी। इसके अलावा काजल की मुनिया और दुल्हन और दहेज में भी दिखने वाली है। इन फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, बस ट्रेलर आना बाकी है। वहीं काजल की कुछ फिल्में यूट्यूब और टीवी पर रिलीज हो चुकी है,जिसमें भौजी और नौकर बीवी का शामिल है।