
नई दिल्ली।भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार काजल राघवानी की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है। उनकी हर फिल्म पर फैंस बराबर प्यार लुटाते हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट को भी पसंद करते हैं लेकिन एक्टिंग और फिल्मों के अलावा काजल की क्यूटनेस के भी फैंस दीवाने हैं। अब काजल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज डाली हैं, जो उनके शूटिंग सेट की है। फोटो को देखकर फैंस ने काजल पर टैक्स लगाने की बात कही हैं, तो चलिए जानते हैं कि फैंस काजल से किस तरह का टैक्स भरने की बात कर रहे हैं।
View this post on Instagram
काजल की अल्ट्रा प्रो क्यूटनेस
काजल ने आज ही अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और बहुत सारी प्यारी-प्यारी फोटोज डाली है। फोटोज में काजल ने व्हाइट टॉप और ब्लू जीन्स पहनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को इन्हेंस करने के लिए नोज पिन भी पहनी है, जो उनपर बहुत सूट भी कर रही हैं। काजल ने खुले बालों के साथ दिलकश पोज दिए हैं, फैंस भी एक्ट्रेस के फोटोज को देखकर अपना दिल हार गए हैं और उन्हें अल्ट्रा क्यूट कह रहे हैं। एक फैंन तो काज पर टैक्स लगाने की बात भी कही है।एक यूजर ने लिखा- अगर उनकी क्यूटनेस के आधार पर कोई नई टैक्स व्यवस्था हो तो आप दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली शख्स होगी।
View this post on Instagram
फैंस उतार रहे काजल की नजर
एक दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ शरारत तेरी आंखों की भी है, मैं अकेला तो गुनहगार नहीं। एक अन्य ने लिखा- काजल दीदी ने मुझे विश किया था मैं बहुत खुश हूं…काजल दीदी दिल से शुक्रिया आपका। काम की बात करें तो काजल पति तंग बीवी दबंग नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में काजल की भौजी, नौकर बीवी का फिल्म और सूगा गाना भी रिलीज हुआ है। तीनों की फिल्मों और गानों को फैंस का भरपूर प्यार मिला है।