newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भूत बनकर ससुरालवालों को सबक सिखाती काजल राघवानी, फ्री में यहां देखें फिल्म

Kajal Raghwani film Bhool Bhulaiyaa: फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में आपको गौरव झा, काजल राघवानी, ऋतु सिंह, अनिता रावत, संजय पांडे, प्रेम दुबे, रिंकू भारती, विनोद मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, ललित उपाध्याय देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन अजय कुमार झा ने किया है, जबकि इसके निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब और प्रतीक सिंह हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सिनेमा की सबसे क्यूट और बड़ी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है..। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर फिल्म पर खूब सारा प्यार लुटाते हैं। अब काजल की एक फिल्म फैंस को हंसाने और रुलाने के लिए तैयार है। फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है और फिल्म यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही है तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस की फिल्म का क्या नाम है और आप फिल्म को कहां देख पाएंगे।

क्या है फिल्म में खास

काजल राघवानी की फिल्म भूलभुलैया को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं, वो भी फ्री में। फिल्म में काजल ने किसी इंसान का रोल नहीं बल्कि भूतनी का रोल प्ले किया है, जो अपनी मौत का बदला अपने ससुराल वालों से लेने के लिए आती है।फिल्म आपको हंसाने के साथ साथ आपको रुला भी देगी। फिल्म घरेलू हिंसा का संदेश भी देती है। जब एक साल पहले इस फिल्म को रिलीज किया गया था, तब भी फिल्म को फैंस की तरफ से खूब सारा प्यार मिला था और आज भी फिल्म फैंस का दिल जीत रही हैं।

 

लाजवाब है फिल्म

फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में आपको गौरव झा, काजल राघवानी, ऋतु सिंह, अनिता रावत, संजय पांडे, प्रेम दुबे, रिंकू भारती, विनोद मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, ललित उपाध्याय देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन अजय कुमार झा ने किया है, जबकि इसके निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब और प्रतीक सिंह हैं। फैंस इस फिल्म से काफी खुश हैं। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा- बहुत बढ़िया ट्रेलर काजल राघवानी जी आप भोजपुरी की जबरदस्त एक्ट्रेस हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- काजल मैम बहुत सुंदर कदम, बधाई हो काजल, बहुत बहुत पसंद है काजल जी। एक अन्य ने लिखा- धन्य हैं ओ माता पिता को जिन्होंने काजल राघवानी जैसे महान महिला को जन्म दिया है जिनकी आवाज को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पसंद किए जाते हैं।