
नई दिल्ली। जब बड़ी और क्लासी एक्ट्रेस की बात होती है तो भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी का नाम सबसे पहले आता है। एक्ट्रेस की फिल्में और गाने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाती हैं। उनका लेटेस्ट गाना बनरी के फेरा में सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, फैंस दिल खोलकर काजल के गानों पर प्यार लुटा रहे हैं। काजल के फैंस उनके लिए बहुत लॉयल है और उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसा ही कुछ काजल के लेटेस्ट इवेंट में भी देखने को मिला, जहांं फैंस का हुजुम उमड़ पड़ा। तो चलिए जानते हैं कि काजल कहां पहुंची थी।
View this post on Instagram
फैंस ने लुटाया काजल पर प्यार
काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो अपने फैंस के बीच घिरी हैं। वीडियो में काजल तनिष्क ज्लेवर्स के शोरूम के उद्धाटन में पहुंची है। एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हैं और ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क के गहने भी पहने हैं, जिसमें वो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। काजल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है और काजल अपने फैंस से बात भी कर रही हैं। इतना ही काजल को रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया।
View this post on Instagram
काजल ने किया फैंस का दिल से शुक्रिया
काजल ने फैंस का दिल से शुक्रिया भी किया है इतना सारा प्यार लुटाने के लिए। काजल ने कैप्शन में लिखा- “थैंक्स तनिष्क.. रक्ससॉल, मेरा प्यार, आपने मेरे साथ जो बिना शर्त प्यार साझा किया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ। यह एक ऐसा एहसास है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं आप सभी से इतना प्यार करता हूँ जितना मैं व्यक्त नहीं कर सकती। फैंस काजल के पोस्ट पर भी प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तुम इतने प्यार की हक़दार हो रानी।