newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सतरंगी साड़ी और नूरानी चेहरा देख फैंस हुए काजल राघवानी के दीवाने, लगी सादगी की मूरत

Kajal Raghwani latest look: फैंस भी काजल की बात से सहमत दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है उफ़्फ़..!। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी सादगी पर अपनी जान दांव पर लगा सकते हैं..कितनी प्यारी हैं आप।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की पसंदीदा एक्ट्रेस काजल राघवानी का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है और उनके साथ खुद के साथ समय बिताने का टाइम नहीं हैं। एक्ट्रेस की फिल्म अमीरों का दहेज यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है और उनके बैक टू बैक गाने भी रिलीज हो रहे हैं और वो साथ ही अपकमिंग फिल्मों की भी शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस एक साथ में कई काम कर रही हैं। मतलब टाइम मैनेजमेंट करना कोई काजल से सीखें। काजल ने अपने फैंस के लिए समय को लेकर बड़ी बात कही है,जिससे वो अपने जीवन को सुखद बना सकती है। तो चलिए जानते हैं कि काजल ने क्या कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


समय के साथ चलना जरूरी

काजल राघवानी फिलहाल सौतेली सास की सौतेली बहू नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले वो बड़की दीदी नाम की फिल्म कर रही थी। अब उन्होंने सौतेली सास की सौतेली बहू के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में काजल हरी साड़ी में दिख रही हैं और घर की छत पर पल्लू के साथ पोज कर रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान है, जो दिखाती है कि काजल अपने काम से कितनी खुश हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- वक्त भी बड़ा कमाल का है, न इसके आगे जा सकते है|न इसके पीछे ….पर चलना इसी के साथ पड़ता है।


सादगी पर फिदा हुए फैंस

फैंस भी काजल की बात से सहमत दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है उफ़्फ़..!। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी सादगी पर अपनी जान दांव पर लगा सकते हैं..कितनी प्यारी हैं आप। एक अन्य यूजर ने लिखा- समय बहुत कीमती होता है, जिसने समय की अहमियत को पहचान लिया, वो शख्स महान हैं। काम की बात करें तो कल ही काजल का लेटेस्ट गाना “परफ्यूम लगाके साड़ी में” रिलीज हो चुका है।