newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काजल राघवानी के पति की आई शामत, पति को झाड़ू, पोछा, बर्तन, आइरन… सब सिखा रही हैं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani New Song: काजल के इस गाने को प्रियंका मौर्या और रागिनी प्रजापति ने गाया है। गाने के बोल राम जनम सिंह ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में एक हैं। आज काजल राघवानी भोजपुरी जगत में शोहरत की वो बुलंदियां हासिल कर चुकी हैं कि एक्ट्रेस का यूपी से बिहार तक में डंका बजता है। सोशल मीडिया पर भी काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल की फिल्म ”नौकर बीवी का’‘ का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

काजल राघवानी का नया गाना:

काजल राघवानी की हालिया रिलीज हुई फिल्म ”नौकर बीवी का” का एक और गाना ” खाना बनाना सीख लिया जी” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में काजल अपने पति से पूछती हैं- ”खाना बनाना, झाड़ू-पोछा, बर्तन धोना, कपड़े धोना, आइरन करना … इसपर काजल के पति कहते हैं- ”सब सीख लिया जी” फिर काजल कहती हैं ”ओके मेरी जान” फिर काजल के पति कहते हैं- ” तू ही बाड़ू हमर प्राण, तोहर सेवा हमर काम।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri)

काजल के इस गाने को प्रियंका मौर्या और रागिनी प्रजापति ने गाया है। गाने के बोल राम जनम सिंह ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। गाने को B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

काजल वीडियो में अपनी अदाओं के लटके-झटके दिखाती नजर आ रही हैं। काजल की खूबसूरती देख उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। हर कोई उनके हुस्न पर कसीदे पढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही ”दुल्हन और दहेज़” और ”भौजी” जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।