newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काजल राघवानी का मजनू पड़ा बनरी के फेरा में, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाए नखरें

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani New Video: काजल राघवानी का ये नया भोजपुरी गाना ”बनरी के फेरा में” बीते दिनों रिलीज किया गया है। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। काजल राघवानी की नई फोटोज और वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस रील वीडियो में खास ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

काजल राघवानी की लेटेस्ट रील वीडियो:

काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। एक्ट्रेस इसमें अपने हालिया रिलीज गाने ”बनरी के फेरा में” पर वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में कैजुअल टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ खुले बालों और रेड लिपस्टिक में काजल का हुस्न देखते ही बन रहा है। काजल राघवानी इस वीडियो में अपने नाज-नखरे दिखाती हुई कैप्शन में लिखती हैं- ”हमार मजनूआ बनरी के फेरा में” एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कि काजल राघवानी का ये नया भोजपुरी गाना ”बनरी के फेरा में” बीते दिनों रिलीज किया गया है। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने का निर्देशन मनोज गुप्ता ने किया है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी, सुमित चंद्रवंशी और विकास यादव नजर आ रहे हैं। इस गाने को लियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

हाल ही में काजल राघवानी का एक और नया गाना आज रिलीज किया गया था। इस गाने का नाम ”भईस चरवा रे भईस चरवा” है। ये गाना काफी कैची है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को भी सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं।