
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की पसंदीदा एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों अपने गानों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस फिल्मों से तो फैंस को खुश कर ही रही हैं लेकिन इसके साथ ही बैक टू बैक सिंगल सॉन्ग भी रिलीज कर रही हैं। अब सावन को देखते हुए काजल लगातार कावड़िया सॉन्ग रिलीज कर रही हैं। एक्ट्रेस का पहले ”नाच कांवरिया झूम के” रिलीज हुआ था जिसमें काजल ने चिलम के कश भी लगाए थे लेकिन अब उनके एक और बोल बम गीत का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है और गाना कब रिलीज होने वाला है।
View this post on Instagram
बाबा से फरारी वाले लड़के की डिमांड करती काजल
काजल राघवानी ने अपने नए गाने की जानकारी फैंस को दी है। एक्ट्रेस के लेटेस्ट गाने का नाम है- लईका दिलादी दी फरारी वाला। गाने के टाइटल से ही साफ है कि इस गीत में काजल भगवान भोलेनाथ से सावन में फरारी वाले लड़के की प्रार्थना कर रही हैं। ये गाना भी काजल ने सुमित सिंह चंद्रवंशी के साथ गाया और फीचर किया है। गाने में काजल पंडित बने सुमित से कह रही हैं कि उनके लवर ने उनको धोखा दे दिया है..तो हे बाबा लईका दिलादी फरारी वाला। ये गाना एक्ट्रेस के पहले गाने लईका ना चाही डिफेंडर वाला से मैच करता है।
View this post on Instagram
लईका ना चाही डिफेंडर वाला के धुन पर बनाया गाना
दोनों गानों का म्यूजिक एक ही है। लईका ना चाही डिफेंडर वाला गाने को फैंस ने खेसारी लाल यादव से जोड़ा था, क्योंकि उन्होंने काजल पर डिफेंडर से ऑटो में चलने का ताना मारा था और डिफेंडर कार भी खेसारी के पास है। खैर काजल का नया गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा, गाने की रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। काम की बात करें तो काजल की फिल्म गुजराती बहू का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 19 जुलाई , शनिवार शाम 6.30 बजे, और 20 जुलाई, रविवार सुबह 9.45 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर होने वाला है।