newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kajol: काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, सारी पुरानी पोस्ट की डिलीट; और लिखा- मुश्किल दौर का सामना कर रही हूं

Kajol: काजोल ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट की है जिसको पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा हैं कि ‘अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर का सामना कर रही हूं।’ इसके साथ ही काजोल ने कैप्शन में लिखा सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने एक पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी कि वह अभी सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है। एक्ट्रेस की इस खबर ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया है। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर कोई ना कोई पोस्ट साझा करती रहती थी। अब ऐसे में अचानक से सोशल मीडिया से किनारा कर लेना उनके फैंस को हैरान करने वाला है। तो चलिए देखते हैं कि कि एक्ट्रेस ने आखिर क्या पोस्ट किया है-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

काजोल ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट की है जिसको पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा हैं कि ‘अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर का सामना कर रही हूं।’ इसके साथ ही काजोल ने कैप्शन में लिखा सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। अब काजोल के इस पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि जो अभिनेत्री ने ऐसा किया। इसके अलावा अजय देवगन की पत्नी ने सारी पोस्ट भी डिलीट कर दी है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

काजोल के इस पोस्ट को देखकर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है। किसी को यह पोस्ट पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है तो कोई इसे फिल्म का प्रमोशन बता रहा है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा टाइम्स ऑफ इंडिया का कहना है कि यह एक प्रचार रणनीति है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा शायद यह उनकी आने वाली श्रृंखला के लिए प्रचार की बात है ?? वह “गुड वाइफ” में एक वकील की भूमिका निभाएंगी और उन्होंने अपने पोस्ट में “ट्रायल” का इस्तेमाल किया है…उन्होंने अपने पोस्ट को डिलीट नहीं किया है, उन्होंने उन्हें सिर्फ आर्काइव किया है। इसलिए पूरी बात जाने बिना निष्कर्ष पर न जाएं।

तो वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के लिए दुआ भी की। एक यूजर ने लिखा मैं तुम्हारे लिए बहुत परेशान हूँ। ये कठिन समय बीत जाए और आपके लिए प्रार्थना और प्यार के लिए एक सार्थक विराम हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आपको गले लगा रहा हूं और हम सब यहां आपके लिए हैं लव यू।