newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK: कमाल आर खान की जान को खतरा, बेटे Faisal Kamaal ने ट्वीट कर लोगों से मांगी मदद

KRK: कमाल आर खान की जान को खतरा, बेटे Faisal Kamaal ने ट्वीट कर लोगों से मांगी मदद कमाल आर खान के बेटे ने केआरके के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके बताया है की उनके पिता की जान खतरे में है पूरी खबर हम यहां आपको बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। कमाल आर खान जो अपने आपको सेल्फमेड क्रिटिक की श्रेणी में रखते हैं और फिल्म का रिव्यू करते हैं। उनका यूट्यूब पर एक चैनल है जहां पर वो मूवीज का रिव्यू करते हैं। अभी कुछ दिन पहले उन्हें उनके पुराने ट्वीट्स के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया था लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है।। आपको बता दें कमाल आर खान लगातार अपने विवादों के कारण चर्चा में बने रहते हैं इसके अलावा वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई राज अपने ट्विटर हैंडल पर बताते रहते हैं। उनकी एक बहुत बड़ी ऑडियंस जो उन्हें पसंद भी करती है और एक बड़ी ऑडियंस भी है जो उन्हें नापसंद भी करती है। लेकिन हाल ही में एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें कमाल आर खान के बेटे ने केआरके के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया है कि उनके पिता की जान खतरे में है पूरी खबर हम यहां आपको बताने वाले हैं।

आपको बता दें कुछ ही देर पहले केआरके ट्विटर  हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा है,”मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। कुछ लोग मेरे पिता को मुंबई में प्रताड़ित कर रहे हैं और मारना चाहते हैं। मैं सिर्फ 23 साल का बच्चा हूं जो की लंदन में रहता है। मुझे नहीं पता मैं अपने पिताजी की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, और देवेंद्र फडणवीस जी से अनुरोध करता हूं कि वो मेरे पिताजी की जिंदगी को बचा लें। मैं और मेरी बहन उनके बगैर मर जाएंगे। आगे वो लिखते हैं क्योंकि वो मेरी जिंदगी हैं इसलिए मैं लोगों से भी अनुरोध करता हूं कि वो हमारी मदद करें। मैं अपने पिता जी को सुशांत सिंह राजपूत की तरह मरने देना नहीं चाहता हूं।”

कमाल आर खान के ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट कमाल आर खान के बेटे फैसल कमाल ने किया है। जो बता रहे हैं कि मुंबई में उनके पिता की जान खतरे में है और वो अनुरोध कर रहे हैं कि उनके पिता की जान को बचाया जाए। ये ट्वीट होने के बाद से दर्शक उनके ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं। फैसल कमाल ने हैशटैग #SushantSinghRajput और #WeStandWithKRK भी चलाया है|