
नई दिल्ली। एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की पंगा क्वीन कही जाती हैं। कंगना रनौत को ये नाम उनके बेबाक बोल के लिए मिला है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है जब कंगना ने बिना डरे बॉलीवुड से जुड़े लोगों पर जुबानी हमला किया हो। कभी कोई एक्टर या एक्ट्रेस पर तो कभी फिल्मी पर्दे से जुड़े लोग कंगना के निशाने पर आ जाते हैं। अभी कुछ समय पहले ही कंगना रनौत एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर हमलावर थीं। आलिया भट्ट को लेकर कंगना ने कई तीखे हमले भी बोले थे। तो वहीं, अब आलिया के पिता महेश भट्ट को लेकर पंगा क्वीन ने खुलासा किया है वो हैरान करने वाला है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महेश भट्ट की कुछ वीडियो क्लिप शेयर की हैं।
महेश भट्ट को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा
फिल्म निर्देशक महेश भट्ट को अपने निशाने पर लेते हुए कंगना रनौत ने उनके नाम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। कंगना ने आलिया भट्ट के पिता का नाम असलम बताया और कहा कि ये सच महेश भट्ट ने सबसे छुपाया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस बात का खुलासा करते हुए कंगना ने कहा है कि सोनी राज़दान से शादी करने की वजह से महेश भट्ट ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। बता दें, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महेश भट्ट के कुछ वीडियो क्लिप साझा किए जिसमें महेश भट्ट इस्लाम और मुसलमानों को लेकर कुछ बात कहते दिख रहे थे।
कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘इन्हें अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए ना की किसी धर्म को रिप्रेजेंट करना चाहिए, खासतौर पर जब वो धर्म परिवर्तन कर चुके हों। मुझे बताया गया है कि इनका असली नाम असलम है। दूसरी शादी करने के लिए इन्होंने अपने नाम का परिवर्तन (धर्म परिवर्तन) किया था। ये खूबसूरत नाम है इसे छिपाना क्यों? महेश जी लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।’
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड से अपना करियर शुरू किया था। ये महेश भट्ट प्रोडक्शन की ही फिल्म थी। हालांकि महेश भट्ट के साथ काम करने के बाद से ही कंगना उनपर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। साल 2020 में कंगना ने महेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके साथ मारपीट की गई थी। जब उन्होंने उनकी बेटी फिल्म मेकर और एक्टर पूजा भट्ट की फिल्म को करने से ठुकरा दिया था। खैर अब देखना होगा कि महेश भट्ट की तरफ से इस बारे में क्या कुछ बयान देखने को मिलेगा।
Just leaving it out there. Alia Bhatt is this man’s daughter! pic.twitter.com/TDgcXwFoqY
— Shefali Vaidya. ?? (@ShefVaidya) September 2, 2022