newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut: विकीपीडिया पर क्यों भड़की कंगना रनौत, बोलीं- “वामपंथियों ने किया है कब्जा”

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में दीपिका पादुकोण की तारीफ की थी जब दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रेसेंटर रूप में शामिल हुई थीं। अच्छा हो या बुरा कंगना अपनी राय रखने के लिए ज्यादा सोचती नहीं हैं और बेबाक होकर अपनी बात को कहती हैं। और अब कंगना के निशाने पर विकिपीडिया आ गया है। क्या कहा है कंगना रनौत ने यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। कंगना रनौत जो अक्सर बॉलीवुड कलाकारों और बॉलीवुड पर भड़क जाती हैं और अक्सर उन्हें खरी-खोटी सुनाती हैं। इस बार पंगा गर्ल का पंगा कुछ बड़ा हो गया है। हमेशा खुलकर अपनी राय रखने वाली पंगा गर्ल ने इस बार विकीपीडिया को लपेटे में लिया है और उसे खरी-खोटी सुनाई है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि कंगना अक्सर भड़कती ही रहती हैं बल्कि कई बार वो तारीफ करते हुए भी नज़र आती है। कंगना रनौत ने हाल ही में दीपिका पादुकोण की तारीफ की थी जब दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रेसेंटर रूप में शामिल हुई थीं। अच्छा हो या बुरा कंगना अपनी राय रखने के लिए ज्यादा सोचती नहीं हैं और बेबाक होकर अपनी बात को कहती हैं। और अब कंगना के निशाने पर विकिपीडिया आ गया है। क्या कहा है कंगना रनौत ने यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

आप सब जानते हैं इंटरनेट की दुनिया में विकिपीडिया एक ऐसा साधन है जहां पर आपको हर किसी की हर चीज़ की जानकारी मिल जाती है। विकिपीडिया पर जो भी आप जानना चाहते हैं। जान सकते हैं। वहीं विकिपीडिया एक ऐसा तंत्र भी है जहां बहुत सी जानकारी गलत निकलती हैं। कंगना रनौत बस विकिपीडिया पर इसी गलती पर भड़क गईं हैं। पहले भी कई लोगों ने विकिपीडिया पर होने वाली जानकारी को गलत ठहराया है।

वहीं कंगना रनौत कहती हैं, “विकिपीडिया पर वामपंथियों ने पूरी तरह से कब्ज़ा कर लिया है। मेरे बारे में ज्यादातर जानकारी जैसे मेरा जन्मदिन और मेरा बैकग्राउंड वगैरह गलत ही लिखा हुआ है। हम इसे कई बार सुधारने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी हमेशा ये कहीं न कहीं गलत ही रहता है। कंगना ने साथ ही साथ ये भी लिखा कि उनका जन्मदिन 23 मार्च को है। और उन्हें 20 मार्च से शुभचिंतकों की शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो जाती हैं। कंगना को इस बात से आपत्ति नहीं है लेकिन वो कहती हैं कंगना कहती हैं विकीपीडिया पर न जाएं क्योंकि वह भ्रामक जानकारी देता है।

कंगना इस बार विकीपीडिया पर इसलिए भड़की हैं क्योंकि वहां पर उनके जन्मदिन की तारीख गलत लिखी हुई है। आने वाले समय में कंगना चंद्रमुखी 2 और इमरजेन्सी फिल्म में नज़र आने वाली हैं।