newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ट्विटर हैंडल मंगलवार को ससपेंड कर दिया गया। ट्विटर ने फैसला इसलिए लिया क्योंकि एक्ट्रेस ने बंगाल हिंसा पर एक के बाद एक ट्वीट किये।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर दिन किसी न किसी नए विवाद को जन्म देती रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं साथ ही हर मुद्दे पर अपने रिएक्शंस भी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बंगाल हिंसा पर अपनी राय रखी, जो ट्विटर को ख़ास पसंद नहीं आई। ट्विटर ने एक्ट्रेस के खिलाफ कड़ा कदम उटाते हुए उनका ट्विटर हैंडल मंगलवार को ससपेंड कर दिया। ट्विटर ने फैसला इसलिए लिया क्योंकि एक्ट्रेस ने बंगाल हिंसा पर एक के बाद एक ट्वीट किये।

kangana

आपको बता दें कि कंगना ने बंगाल हिंसा पर लगातार अपने व्यू रखे। उन्होंने पीएम मोदी से अपना विराट रूप दिखाने को कहा। साथ ही उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किये।

ममता बनर्जी को कहा ताड़का

कंगना ने मंगलवार 4 मई 2021 की सुबह एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना हिंदू पौराणिक ग्रंथों में वर्णित राक्षसी ताड़का से कर दी है।

कंगना ने बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा पर अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं गलत थी। वह रावण नहीं है। रावण महान राजा था, उसने दुनिया का सबसे अमीर देश बनाया था, महान प्रशासक, ज्ञानी और वीणा बजाने वाला पूरी तरह सक्षम राजा था। मगर यह खून की प्यसी राक्षसी ताड़का है। जिन लोगों ने इन्हें वोट दिया तुम्हारे भी हाथ खून से रंगे हुए हैं।’

यहां देखिए बंगाल हिंसा को लेकर उनके ट्विट्स