नई दिल्ली। बीते काफी दिनों से देओल परिवार में खुशी का माहौल है क्योंकि सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र देओल के पोते करण देओल की शादी थी। शादी में बीटाउन के लगभग सभी स्टार्स को देखा गया। अब करण देओल और दृशा आचार्य का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया, जहां दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा लाइमलाइट तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लूट ली। इसके अलावा रणवीर सिंह का परिवार भी गानों पर डांस करता दिखा। दीपिका-रणवीर का डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि दीपिका-रणवीर ने क्या धमाल किया और रिसेप्शन में कौन-कौन पहुंचा।
रणवीर-दीपिका का धमाकेदार डांस
सोशल मीडिया पर रण देओल और दृशा आचार्य के ग्रैंड रिसेप्शन की फोटोज और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें दीपिका और रणवीर ने सारी लाइमलाइट लूट ली। वीडियो में दीपिका और रणवीर को एक साथ डांस करते हुए देखा जा रहा है। इतना ही नहीं रणवीर अपनी मां अंजू के साथ भी धमाल करते दिखे। बाकी कसर सोनू निगम ने पूरी कर दी, जिनके गानों पर रणवीर ने स्टेज पर चढ़ कर गदर मचा दिया। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की प्यारी-प्यार वीडियो सामने आ रही है, कुछ वीडियोज में दूल्हा और दुल्हन को भी साथ में डांस करते हुए देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
Ranveer Singh and Deepika Padukone dancing at Karan Deol Wedding reception ?♥️ #DeepVeer pic.twitter.com/D38as1cfG3
— Ranveer Singh TBT (@Ranveertbt) June 18, 2023
Ranveer Singh dancing with his mother Anju Bhavnani at Karan Deol Wedding reception in Mumbai ?♥️ pic.twitter.com/Z5L4rTkzq1
— Ranveer Singh TBT (@Ranveertbt) June 18, 2023
सोनू और सनी की मस्ती
एक वीडियो में सनी देओल और सोनू निगम की स्टेज पर जबरदस्त जुगलबंदी देखी जा रही है। सिंगर और एक्टर को स्टेज पर मस्ती करते हुए देखकर यूजर्स का मन खुश हो गया। सोनू और सनी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
View this post on Instagram
शादी के बाद होस्ट किए रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों को देखा गया। रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान, आमिर खान, वत्स सेठ, इशिता दत्ता, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ,जैकी श्रॉफ,अभय देओल, प्रेम चोपड़ा, समेत कई स्टार्स को देखा गया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram