newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#HappyBirthdayKaranJohar: 50वां जन्मदिन मना रहे करण जौहर दिन में 3 बार बदलते हैं Underwear, कारण सुनकर चौंक जाएंगे आप

#HappyBirthdayKaranJohar: करण का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। बॉलीवुड में करण जौहर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर करण अपने बयानों से विवादों में फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब करण नेहा धूपिया के टॉक शो ‘नो फ़िल्टर विद नेहा’ में पहुंचे थे। यहां करण ने अपने बारे कुछ ऐसे खुलासे किये जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे।

नई दिल्ली। बी-टाउन के सबसे सफलतम फिल्ममेकर्स में से एक करण जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं करण एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका बचपन भी बॉलीवुड की चमक-धमक के बीच बीता है। करण ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बतौर निर्माता करण की पहली फिल्म साल 1998 में आयी ‘कुछ कुछ होता है’ थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। करण जौहर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हर एक्टर उनकी फिल्मों में एक बार काम करने को उत्सुक रहता है लेकिन करण जौहर पर अक्सर स्टार किड्स को ज्यादा प्रमोट करने का आरोप लगता रहता है। लोगों का मानना है कि करण बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। अब ये बातें कितनी सही और कितनी गलत है ये तो करण जौहर ही बता सकते हैं। बहरहाल, उनके जन्मदिन के मौके पर हम बताने जा रहे हैं आपको उनकी जिंदगी से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में।

करण का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। बॉलीवुड में करण जौहर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर करण अपने बयानों से विवादों में फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब करण, नेहा धूपिया के टॉक शो ‘नो फ़िल्टर विद नेहा’ में पहुंचे थे। यहां करण ने अपने बारे कुछ ऐसे खुलासे किये जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। करण जौहर ने बताया कि वो एक दिन में तीन बार अपने अंडरवियर बदलते हैं।

इस वजह से बदलते हैं इतनी बार अंडरवियर

शो में नेहा ने करण से पूछा कि जब आप यूरोप जा रहे थे तो आपको एअरपोर्ट पर 14 बैग्स के साथ देखा गया था। ऐसा कोई भी इंसान तब करता है जब उसे देश छोड़कर किसी दूसरे देश में बसने के लिए जाना हो। इस पर करण ने बताया कि ‘मैं 3 दिन के लिए लंदन जाने वाला था और वहां का मौसम अजीब था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कौन से कपड़े रखूं। उस समय लंदन में ठण्ड जाने वाली थी और गर्मी का मौसम आने वाला था। इसलिए मैं बहुत कन्फ्यूज था कि गर्म कपड़े रखूं या सर्दियों के कपड़े या फिर थोड़े हल्के कपड़े रखूं। इसके बाद करण ने बताया कि मैं अपने साथ अंडरगार्मेंट्स भी ज्यादा रखता हूं, क्योंकि मेरे पास उनको धोने का समय नहीं होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

असली पंच तो तब आया जब करण ने बताया कि मैं पूरे दिन में तीन बार अपने अंडरवियर बदलता हूं, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है मेरे शरीर के अंग दिन भर एक ही कपड़े में कैसे रहेंगे। मुझे उनके लिए बहुत मायूसी होती है। इसलिए मैं दिन में 3 बार अपने अंडरवियर बदलता हूं। उनकी ये बातें सुनकर शो की होस्ट नेहा धूपिया ठहाके लगाकर हंसने लगती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वैसे ये पहली बार नहीं है जब करण ने कुछ अजीब और अनोखा बयान दिया हो। करण अक्सर ऐसे बयान देकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। खैर आज जन्मदिन के मौके पर करण जोहर को न्यूजरूम पोस्ट की तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं।