
नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में 50 दिन पूरे हो चुके हैं और सभी घरवाले अब अपने फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में बिग बॉस के ”शुक्रवार का वार” में सलमान खान की जगह करण जौहर आए। आते के साथ करण जौहर ने घरवालों की जबरदस्त क्लास लगाई। करण ने न सिर्फ क्लास लगाई बल्कि घरवालों से कुछ तीखे दो टूक सवाल भी किये। करण ने सबसे पहले तो विक्की और सना को एक दूसरे का हाथ पकड़ने के लिए छेड़ा। इसके बाद उन्होंने अनुराग को आड़े हाथों लिया। करण ने अनुराग से पूछा कि आप 2 करोड़ देकर जाना चाहते हैं या नहीं इसके जवाब में अनुराग कहानी सुनाने लगे कि उन्होंने ऐसा उसदिन क्यों कहा था… जिसपर करण ने उनसे कहा कि मैं आपकी कहानी सुनने में जरा भी इंट्रेस्टेड नहीं हूं। आपको जाना है या नहीं 2 करोड़ की पेनल्टी भर के, हां या ना में जवाब दीजिये। क्योंकि मुझे भी आगे लीगल टीम को बताना है। जिसपर अनुराग ने नहीं में जवाब दिया। इसके बाद करण ने बाकि घरवालों को भी अनुराग को बार-बार समझाने और उन्हें रोने के लिए कंधा देने के लिए लताड़ा।
#KaranJohar destroyed complaint boy#AnuragDobhal !! He said anurag is the worst contestant of the show.
Do you also feels anurag is worst contestant ?
RT 🔄 for No
Like ❤️ for Yes #BiggBoss17 #BB17 pic.twitter.com/xzrGikbKII— #BiggBoss17_Tak (@BiggBoss17_Tak) December 1, 2023
फूट-फूट कर रोईं खानजादी
इसके बाद करण ने खानजादी की क्लास लगा दी। दरअसल इस हफ्ते अनुराग के अलावा खानजादी वो दूसरी सदस्य थी जिन्होंने घर जाने की रट लगाई और बार-बार अपनी बीमारी का बहाना बनाया। यहां आपको बता दें कि खानजादी को एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस नाम बीमारी है। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें अक्सर घुटनो, टखनों, और रीढ़ जैसे अंगों में दर्द की शिकायत रहती है और चलने में कभी-कभी दिक्कत होती है। इसे लेकर खानजादी कई बार घर में इशू बनाती दिखीं। पिछले वीकेंड के वार में सलमान ने भी उन्हें इस चीज़ के लिए बोला था जिसपर वो रोने लगीं थी।
Apne hi jhoot ke jaal main faste hue dekhiye #khanzaadi ko ..#KaranJohar ne bhi hath jod liye .nobody would be happy to see her crying but she only responsible and wo hi iss issue to zinda rakhti hai footage ke liye.kyunki aur koi mudda nhi uske pass #weekendka pic.twitter.com/BHRyDiaHXV
— bigboss17_news (@UmangGupta16998) December 1, 2023
इस हफ्ते उन्होनें फिर से इसे रिपीट किया। लेकिन इस हफ्ते करण जौहर ने उनकी क्लास लगा दी और खुलासा किया कि खानजादी को बीमारी है। ये सच है इससे इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन इस घर में रहने के लिए वो डॉक्टरों के मुताबिक पूरी तरह से फिजिकली और मेंटली फिट हैं। ये प्रॉब्लम उनको बहुत पहले हुई थी जिसका ट्रीटमेंट हो चुका है। साथ ही करण ने कहा कि इनको डॉक्टर ने लाइट एक्सरसाइज बताया है। क्या आप ये करती हैं…इसपर खानजादी की बोलती बंद हो गई। फिर घरवालों ने खुलासा किया कि न ये एक्सरसाइज करती हैं, न दवाई लेती हैं। अपना झूठ सामने आता देख खानजादी फूट-ृफूट कर रोने लगीं। बता दें कि खानजादी को बिग बॉस ने इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए भी नॉमिनेट किया हुआ है।