Kareena Kapoor : दूसरे बेटे को लेकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं करीना कपूर, सामने आई पहली तस्वीर

Kareena Kapoor : बॉलीवुड का फेमस कपल करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाल ही में दूसरे बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। ऐसे में आज करीना कपूर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज (Kareena Kapoor Discharge from Hospital) हो गई हैं।

Avatar Written by: February 23, 2021 12:51 pm

नई दिल्ली। बॉलीवुड का फेमस कपल करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाल ही में दूसरे बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। ऐसे में उन्हें देश और दुनिया से बधाईयां मिल रही है। सभी को उनके दूसरे बेबी की झलक देखने का इंतजार है और साथ ही बच्चे का नाम भी जानने के इच्छुक हैं। इन्हीं सबके बीच करीनी कपूर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज (Kareena Kapoor Discharge from Hospital) हो गई हैं। वो अपने न्यू बॉर्न बेबी को लेकर घर पहुंच गई हैं।

kareena4

करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। उनकी डिलीवरी मुंबई के Breach Candy हॉस्पिटल में हुई। ऐसे में आज करीना डिस्चार्ज हो गई हैं। खास बात ये है कि उन्हें लेने खुद पति सैफ अली खान हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बेटे तैमूर भी दिखे।

डिलीवरी के बाद घर जाते समय उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। दूसरे बेटे के जन्म के बात ये पहली झलक है जो उनकी नजर आई हैं। हालांकि उनकी तस्वीर साफ नहीं आई है। लेकिन उनको कार के बाहर देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ सैफ और तैमूर भी नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। इसी के साथ उनके परिवार के लोग समेत फैंस भी काफी खुश हैं।