newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kareena Kapoor Khan Son Taimur: अभी से खुद को VIP समझते हैं करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान!

Kareena Kapoor Khan Son Taimur: स्पॉटलाइट से डील करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने और सैफ ने ये तय किया था कि हम अपना सिर नीचे करके बस चलना है। ये मत करो, वो मत करो..कुछ नहीं कहना है क्योंकि ये चीजें ज्यादा परेशान करती हैं।

नई दिल्ली। करीना कपूर खान और सैफ अली खान दो बेटे तैमूर अली खान और जेह  के माता-पिता हैं और दोनों ही अपने बच्चों को बराबर टाइम देते हैं। तैमूर अली खान को बॉलीवुड में सबसे क्यूट बच्चे के तौर पर देखा गया है। जन्म लेने से लेकर अब तक मीडिया कहीं भी तैमूर को कैप्चर करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। बचपन से ही तैमूर को अपने माता-पिता के साथ लाइमलाइट मिली है लेकिन तैमूर को लगता है कि वो वीआईपी हैं…इसलिए उन्हें खास ट्रीटमेंट मिलता है…हालांकि करीना कपूर ने बेटे की सारी गलतफहमी दूर कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

फोर्ब्स के इंटरव्यू में किया खुलासा

करीना कपूर ने हालिया इंटरव्यू में खुद बात का खुलासा किया कि तैमूर सवाल करते हैं कि क्या वो वीआईपी हैं लेकिन करीना ने अपने बेटे को साफ कर दिया है कि वो कोई वीआईपी नहीं है बल्कि उन्हें अपने माता-पिता की वजह से अटेंशन मिल रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि तैमूर अब पैपराजी और मीडिया का आदी हो गया लेकिन पहले मेरे लिए ये मुश्किल है। क्योंकि मैं उससे नहीं कह सकती कि अपना मुंह छिपाओं, बाहर मत जाओ..। उसके सवाल होते हैं। इसलिए मैंने उसे हर बार सीधा समझाने की कोशिश की है।

समझदार हो गए हैं तैमूर

मैंने उसको बताया है कि उनके पापा-पिता पॉपुलर हैं,वो नहीं। वो हमसे पूछता है कि क्या वो वीआईपी है। तो मैंने उसको समझाया कि तुम कुछ नहीं हो…शायद आपके माता-पिता फेमस हैं और इसलिए मीडिया उन्हें कैप्चर करती है लेकिन आप कुछ नहीं हो। अब तैमूर इस बार समझ रहा है और उसे धीरे-धीरे ये भी समझ आ रहा है कि बड़े होकर कुछ करना है।स्पॉटलाइट से डील करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने और सैफ ने ये तय किया था कि हम अपना सिर नीचे करके बस चलना है। ये मत करो, वो मत करो..कुछ नहीं कहना है क्योंकि ये चीजें ज्यादा परेशान करती हैं।