
नई दिल्ली। बॉलीवुड का फेमस कपल करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाल ही में दूसरे बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। ऐसे में सभी को उनके दूसरे बेबी की झलक देखने का इंतजार है। जिसे एक्ट्रेस ने आज पूरा कर दिया। अपने छोटे बेबी की झलक दिखाने के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) को चुना। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की साथ ही वुमन डे पर एक स्ट्रांग मैसेज भी दिया।
करीना कपूर ने अपने इंस्ट्राग्राम पर अपने छोटे बेटे की तस्वीर शेयर की है। जो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अपने बेटे के साथ वो काफी क्यूट पोज में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने वुमेंस डे की शुभकामना भी दी है।
View this post on Instagram
अपने दूसरे बटे के साथ तस्वीर शेयर करते हो करीना ने लिखा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है, जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। हैप्पी वुमेंस डे माई लव्स।’ आपको बता दें कि फैंस को काफी समय से इंतजार था सैफ और करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर देखने के लिए। हालांकि अभी तक नाम फैंस के साथ शेयर नहीं किया।
आपको बता दें कि करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। उनकी डिलीवरी मुंबई के Breach Candy हॉस्पिटल में हुई। इससे पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते वक्त दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद उनकी एक झलक देखने को मिली थी। करीना कपूर खान का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। इसी के साथ उनके परिवार के लोग समेत फैंस भी काफी खुश हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram