Connect with us

मनोरंजन

Raha Kapoor: रणबीर-आलिया की बेटी से मिलने को उत्सुक है करीना का बेटा, छोटी बहन ‘राहा’ से पहली बार मिलेंगे ‘तैमूर’

Raha Kapoor: फैंस इनकी बेटी की एक झलक पाने को उतावले हो रहे है। आलिया की डिलीवरी को पूरे एक महीने होने वाले है। लेकिन फैंस तो दूर अभी तक कपूर खानदान का भी कोई सदस्य आलिया की बेटी को नहीं देख पाएं हैं।

Published

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब माता-पिता बन चुके है। यह कपल भी बी टाउन के पेरेंट्स क्लब का हिस्सा बन चुके हैं।  दरअसल, 6 नवंबर 2022 को आलिया और रणबीर कपूर बेबी गर्ल के माता-पिता बने। एक्ट्रेस ने लड़की को जन्म दिया था। आलिया की बेटी को देखने को हर कोई बेताब है। अब तो इनकी बेटी एक महीने की होने वाली है लेकिन अभी तक आलिया ने अपनी बेटी का नहीं दिखाया है। फैंस इनकी बेटी की एक झलक पाने को उतावले हो रहे है। आलिया की डिलीवरी को पूरे एक महीने होने वाले है। लेकिन फैंस तो दूर अभी तक कपूर खानदान का भी कोई सदस्य आलिया की बेटी को नहीं देख पाएं हैं।

alia2

तैमूर छोटी बहन से मिलने के लिए हुए एक्साइटेड

करीना कपूर ने भी आलिया की बेटी होने के बाद पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की थी कि मैं छोटी आलिया को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं। मुझसे अब इंतजार नहीं हो रहा है। एक सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, जब करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान को इस बात का पता चला कि वह फिर से बड़े भाई बन गए तो वह इस बात से बेहद खुश हुए थे और अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए बेताब भी है। ऐसे में तैमूर अली अपनी छोटी बहन को देखने के लिए काफी उत्साहित है।

6 दिसंबर को रखा जाएगा गेट टूगेदर

बच्ची का नाम राहा रखा गया है ये नाम रणबीर की मां और बच्ची की दादी नीतू कपूर ने रखा है। ऐसे में अब बच्ची को देखने के लिए परिवार एक गेट टूगेदर रखेगा, जो कि 6 दिसंबर को रखा जाएगा। 6 दिसंबर को राहा 1 महीने की हो जाएगी। जिसमें राहा से मिलने पूरा कपूर खानदान जुटा रहेगा। राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement