कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो, क्या वाकई हुई दोनों में अनबन?

इन दिनों बॉलीवुड गलियारे में कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और जाह्नवी कपूर (Jahnavi Kapoor) के रिलेशनशिप के चर्चे हो रहे हैं। हाल ही में जो खबर सामने आ रही है वो इनके फैंस के लिए काफी चौकाने वाली है।

Avatar Written by: January 29, 2021 4:23 pm
janhvi kartik

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड गलियारे में कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और जाह्नवी कपूर (Jahnavi Kapoor) के रिलेशनशिप के चर्चे हो रहे हैं। खबर आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई हैं। लेकिन ये खबरे सामने तब आई जह दोनों साथ में गोवा में छुट्टियां मनाने गए थे। उस समय दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त बताएगा लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आ रही है वो इनके फैंस के लिए काफी चौकाने वाली है।

kartik kartik

दरअसल, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। हालांकि दोनों ने बाद में एक दूसरे को फॉलो कर लिया। जब से ये खबर सामने आई है तब से लोगों का मानना है कि दोनों में या तो कोई अनबन हुई है या दोनों ने अपनी रिलेशनशिप खत्म कर लिया है। इस खबर पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये सिर्फ अफवाह है। तो किसी का कहना है कि दोनों में मनमुटाव चल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

आपको बता दें कि इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये दोनों जल्द दोस्ताना-2 में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहले शुरू हो गई थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद इसे रोक दिया गया। अब हालात सामान्य होने पर मेकर्स ने फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

ये दोनों यंग एक्टर्स आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन भूल भुलैया-2 और धमाका में नजर आएंगे। तो वहीं, जाह्नवी रूही अफसाना और गुड लक जैरी में नजर आने वाली हैं।

Latest