Karthikeya 2 Box Office Collection: पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दर्शक कर रहे लाल सिंह चड्ढा फ़िल्म को हटाकर इस फ़िल्म के स्क्रीन बढाने की मांग

भले ही इस फ़िल्म को बेहद कम शो मिले हों, लेकिन इस फ़िल्म ने जिस हिसाब से कमाई की है वो काबिले तारीफ है। इस फ़िल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ है। इस फ़िल्म ने अपने दिन में करीब 8-9 करोड़ का कारोबार कर लिया  है।

Avatar Written by: August 14, 2022 8:04 pm

नई दिल्ली। सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है| हर तरफ दर्शक फिल्म को लेकर और शो बढाने की मांग कर रहे हैं| आपको बता दें यह एक छोटे बजट और बैनर की फिल्म है जिसके कारण इसे उतने शो नहीं मिल पा रहे हैं| लगातार दर्शक शो को बढाने की मांग कर रहे हैं लेकिन क्योंकि दो बड़े बैनर की फिल्में लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबन्धन फिल्म लगी हुई हैं| इसलिए इस फिल्म को उस हिसाब से स्क्रीन नहीं मिल पा रहे हैं| कार्तिकेय 2 में हिन्दू संस्कृति, हिन्दू धर्म व इतिहास के बारे में ऐसी- ऐसी बातें बतायीं हैं जिन्हें देखकर सुनकर आप दंग रह जाओगे| यहां हम आपको बतायेंगे की ये फिल्म कैसी है आपको देखना चाहिए

Karthikeya 2 Hindi Trailer Film Releasing On Aug 13 - 'कार्तिकेय 2' का  हिन्दी ट्रेलर रिलीज़, फिल्म के हर सीन दिला रहे 'बाहुबली' की याद

क्या रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भले ही इस फ़िल्म को बेहद कम शो मिले हों, लेकिन इस फ़िल्म ने जिस हिसाब से कमाई की है वो काबिले तारीफ है। इस फ़िल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ है। इस फ़िल्म ने अपने दिन में करीब 8-9 करोड़ का कारोबार कर लिया  है। जबकि यह बेहद सीमित स्क्रीन पर रिलीस हुई है। हालांकि दर्शक लगातार इस फ़िल्म की स्क्रीन बढाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस फ़िल्म को लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबन्धन जैसी बड़ी फिल्मों के कारण स्क्रीन नही मिल रहे हैं।

आपको बता दें रक्षाबन्धन और लाल सिंह चड्ढा को ज्यादातर दर्शक पसन्द नही कर रहे हैं और थिएटर पूरी तरह से खाली हैं। वहीं कार्तिकेय 2 के लिए दर्शक इतंजार कर रहे हैं कि कब उनकी बारी आये। अधिकतर थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं जिसके कारण दर्शकों को इंतजार करना पड़ रहा है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबन्धन को दर्शक देख नही रहे फिर भी बड़े बैनर की फ़िल्म होने के कारण दर्शकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल आगे कार्तिकेय 2 फ़िल्म के शो बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है और दर्शकों की बढ़ती मांग के कारण शो के बढ़ने की संभावना है। इस फ़िल्म में हिन्दू संस्कृति और हिन्दू भगवान का ऐसा खूबसूरत चित्रण किया है कि जो देख रहा है मंत्रमुग्ध हो रहा है। यह मौजूदा दौर की जरूरी फ़िल्म बन गयी है। जिसे ज्यादातर दर्शक देखना चाहते हैं।

Latest