
नई दिल्ली। छोटे पर्दे का बड़ा शो कौन बनेगा करोड़पति का 14 वां सीजन आज से एक बार फिर टीवी पर दिखने वाला है। हमेशा की तरह इस बार भी इस चर्चित शो को बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन होस्ट करने जा रहे हैं। काफी वर्षों से चल रहा यह शो 7 अगस्त को रिलीज़ होने वाला है। लम्बे समय से बेताब लोग, आज एक बार फिर से अमिताभ बच्चन को टेलीविजन पर देखेंगे और उनकी चर्चित आवाज़ “देवियों और सज्जनों” का हिस्सा बनेगे। आज इस शो को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा दर्शक इसे ऑनलाइन सोनी लाइव पर भी देख सकते हैं।
View this post on Instagram
हमेशा की तरह इस बार भी शो की होस्टिंग अमिताभ बच्चन ही करने वाले हैं। इस शो के प्रोमो को देखते हुए, इस बार शो में और ज्यादा मज़ा आने वाला है। इस बार शो कुछ नए बदलाव के साथ शुरू होने वाला है। जिसे लेकर दर्शक काफी आकर्षित लग रहे हैं। इस बार शो में डबल धमाल होने वाला है। क्योंकि शो के पहले एपिसोड में हॉट सीट पर बैठे हुए, आमिर खान नज़र आने वाले हैं। सोनी टीवी ऑफिसियल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है की आज 7 अगस्त से रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति शो प्रसारित होगा। जिसे सोनी टीवी प्रसारित करेगा। आपको बतादें सोनी टीवी इस बार आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है।
आपको बता दें इस शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन भी आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते नज़र आये हैं। इस बार शो में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। लेकिन शो का पहला हिस्सा लाल सिंह चड्ढा अभिनेता आमिर खान होने वाले हैं। इसके आलावा आने वाले समय में मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम,और फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री भी दिखने वाले हैं। इस बार इस शो में कुछ ख़ास बदलाव किए गये हैं। नये नियम के मुताबिक़ इस बार जैकपॉट सवाल सात करोड़ के बजाय साढ़े सात करोड़ का होने वाला है। इस बार आखिरी सवाल का गलत जवाब देने के बाद भी खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलने वाली है। इससे पहले कंटेस्टेंट जब आखिरी सवाल का गलत जवाब देता था तो उसे 3 लाख 20 हज़ार की राशि मिलती थी। लेकिन इस बार आखिरी सवाल का जवाब गलत होता है तब खिलाड़ियों को हारने पर भी 75 लाख रूपये मिलेंगे। इस बार का शो रोमांचक होने वाला है| लेकिन शो, दर्शकों को कितना पसंद आएगा ये समय बताएगा।